Huawei Enjoy 20 Pro लॉन्च, इस 5जी फोन में हैं तीन रियर कैमरे

Huawei Enjoy 20 Pro की कीमत CNY 1,999 (करीब 21,500 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम मॉडल को CNY 2,299 (करीब 24,800 रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 19 जून 2020 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Huawei के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है Huawei Enjoy 20 Pro में
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 प्रोसेसर से लैस है Huawei Enjoy 20 Pro
Huawei Enjoy 20 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का यह लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 प्रोसेसर और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। हुवावे एन्जॉय 20 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस कैमरा सेटअप के बारे में कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी देने का दावा है। Huawei ने अपने इस फोन में सुपर-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दिया है। फोन तीन अलग रंगों में आता है और इसके रैम पर आधारित दो वेरिएंट हैं।
 

Huawei Enjoy 20 Pro price, availability details

हुवावे एन्जॉय 20 प्रो की कीमत CNY 1,999 (करीब 21,500 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम मॉडल को CNY 2,299 (करीब 24,800 रुपये) में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिेएंट डार्क ब्लू, गैलेक्सी सिल्वर और मैजिक नाइट ब्लैक रंग में मिलेगा। फिलहाल, Huawei Enjoy 20 Pro को भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Huawei Enjoy 20 Pro specifications, features

डुअल-सिम हुवावे एन्जॉय 20 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिया गया है।

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। फोन में आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।
Advertisement

Huawei के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर फोन का हिस्सा हैं। Huawei Enjoy 20 Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है जो 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.