Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus लॉन्च, 5G और तीन रियर कैमरों से हैं लैस

Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Huawei Enjoy 20 में प्राइमरी सेंसर 13-मेगापिक्सल और Enjoy 20 Plus में 48-मेगापिक्सल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 सितंबर 2020 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Enjoy 20 सीरीज़ के दोनों फोन चीन में हुए लॉन्च
  • Enjoy 20 Plus में शामिल है बेहतर कैमरा और ज्यादा फास्ट चार्जिंग
  • Enjoy 20 में प्रो वेरिएंट की तुलना में मिलती है ज्यादा बैटरी

Huawei Enjoy 20 सीरीज़ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus को मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट के साथ लॉन्च कर दिया गया है। दोनों नए हुवावे एन्जॉय 20 फोन 5G सपोर्ट करते हैं और चीनी कंपनी द्वारा बाज़ार में Enjoy 20 Pro लॉन्च करने के कुछ ही महीने बाद आए हैं। जबकि हुवावे एन्जॉय 20 एन्जॉय 20 प्रो के वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन को बरकरार रखता है, एन्जॉय 20 प्लस में एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप शामिल है। Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

Huawei Enjoy 20, Enjoy 20 Plus price
हुवावे एन्जॉय 20 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,200 रुपये), 6 जीबी रैम विकल्प की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,400 रुपये) है। दूसरी ओर, Huawei Enjoy 20 Plus का 6 जीबी रैम विकल्प 2,299 चीनी युआन (लगभग 24,700 रुपये) 8 जीबी रैम वेरिएंट 2,499 (लगभग 26,900 रुपये) में बेचा जाएगा।

Huawei Enjoy 20 ब्राइट ब्लैक, फॉरेस्ट, मॉर्निंग गोल्ड और सकुरा स्नो स्काई रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसके विपरीत, हुवावे एन्जॉय 20 प्लस में ज़ेड, फैंटम नाइट, सकुरा स्नो क्लियर स्काई और स्टार रिवर सिल्वर रंग के विकल्प हैं। इसके अलावा, दोनों फोन वर्तमान में VMall के जरिए चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इसनी चीन में बिक्री 10 सितंबर से शुरू होती।
Advertisement

Huawei Enjoy 20 specifications
डुअल-सिम (नैनो) हुवावे एन्जॉय 20 एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.6-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 (MT6853) चिपसेट पर चलता है। फोटो और वीडियो के लिए, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। फोन में फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी है।
Advertisement

Huawei Enjoy 20 में 128 जीबी स्टोरेज है मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमे साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट है।

Huawei Enjoy 20 Plus specifications
Advertisement
डुअल-सिम (नैनो) हुवावे एन्जॉय 20 प्लस एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10.1 पर चलता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.63-इंच का फुल एचडी+ (1080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। यह पैनल 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Enjoy 20 Plus ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 (MT6853) चिपसेट पर चलता है। फोटो और वीडियो के लिए, इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। फोन में फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी है।

Huawei Enjoy 20 Plus में 128 जीबी स्टोरेज है मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। आखिर में फोन 4,200mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.63 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.