Huawei Enjoy 10 की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले की मिली झलक

Huawei Enjoy 10 Render: हुवावे एन्जॉय 10 का रेंडर लीक हो गया है। Huawei का यह आगामी फोन पिछले महीने लॉन्च हुए Enjoy 10 Plus का कमजोर वर्जन हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2019 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 10 के दो कलर वेरिएंट की मिली झलक
  • हुवावे एन्जॉय 10 के पिछले हिस्से में नहीं है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • वाटरड्रॉप-नॉच के बजाय होल-पंच डिस्प्ले से हो सकता है लैस

Huawei Enjoy 10: हुवावे एन्जॉय 10 की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले की मिली झलक

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Huawei Enjoy 10 Render: हुवावे एन्जॉय 10 का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है। लीक हुई तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच के बजाय होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन की झलक मिली है। Huawei Enjoy 10 के कई कलर वेरिएंट हो सकते हैं। इस सप्ताह के शुरुआत में एक हुवावे फोन के स्पेसिफिकेशन टीना पर लिस्ट किए गए थे। Huawei का यह आगामी फोन पिछले महीने लॉन्च हुए Enjoy 10 Plus का कमजोर वर्जन हो सकता है।     

स्लैशलीक्स के ट्विटर हैंडल द्वारा हाल ही में एक हुवावे फोन की टीना लिस्टिंग को साझा किया गया था। इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए टिप्स्टर इवान ब्लास ने Huawei Enjoy 10 के रेंडर से पर्दा उठाया है। फोन की लीक हुई तस्वीर से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

हुवावे एन्जॉय 10 के रेंडर से पता चलता है कि फोन के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे हैं। फोन के दो कलर वेरिएंट की झलक भी मिली है जो ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नज़र आ रहे हैं। कुल मिलाकर, हुवावे एन्जॉय 10 का डिज़ाइन इस सप्ताह सामने आई टीना लिस्टिंग में दिख रहे फोन से मिलता जुलता है। टीना लिस्टिंग से भी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला था।

फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक नहीं मिली है तो ऐसे में हो सकता है कि हुवावे ब्रांड का यह आगामी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है।  
 

Huawei Enjoy 10 specifications (उम्मीद)

टीना साइट पर सामने आए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे एन्जॉय 10 में 6.39 इंच के एचडी (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि इस Huawei फोन में 3,900 एमएएच की बैटरी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.