Huawei Enjoy 10 लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Huawei Enjoy 10 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। फोन में 6.39 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, होल पंच के साथ।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2019 19:46 IST
ख़ास बातें
  • किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं Huawei Enjoy 10 में
  • फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है Huawei Enjoy 10 में
  • हुवावे एन्जॉय 10 को चार रंग में पेश किया गया है
Huawei Enjoy 10 को इस महीने ही चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। अब हुवावे एन्जॉय 10 को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे एन्जॉय 10 हैंडसेट 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसमें होल-पंच डिज़ाइन है जिसमें 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के लिए जगह है। हुवावे एन्जॉय 10 में कंपनी के अपने किरिन 710एफ प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके कुल चार कलर वेरिएंट हैं, ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ।
 

Huawei Enjoy 10 price

हुवावे एन्जॉय 10 को चार रंग में पेश किया जाएगा- अकासिया रेड, ऑरोरा ब्लू, ब्रीदिंग क्रिस्टल और मैजिक नाइट ब्लैक। इसका 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) का है। फोन के 4 जीबी + 128 जीबी और 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा।
 

Huawei Enjoy 10 specifications

हुवावे एन्जॉय 10 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। फोन में 6.39 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, होल पंच के साथ। यह 90.15 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Huawei Enjoy 10 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर काम करेगा। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 4,000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हुआवेई हाईसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.