Huami Zepp Z स्मार्टवॉच लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Zepp Z स्मार्टवॉच में SpO2 ब्लड ऑक्सीज़न लेवल, हार्ट रेट और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इस वॉच में नेविगेशन और हेल्थ डेटा के क्विक एक्सेस के लिए तीन बटन दिए गए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 नवंबर 2020 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Zepp Z में मौजूद है 1.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले
  • यह वॉच 5 ATM रेटिंग के साथ आती है
  • वॉच में 12 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं

Zepp Z में मौजूद है 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर

Zepp Z स्मार्टवॉच को Huami के Zepp ब्रांड के लेटेस्ट एडिशन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह वियरलेबल राउंड डायल फ्रेम के साथ आता है, जो कि टाइटेनियम मिश्र धातु और लैदर स्ट्रैप का बना है। इसमें SpO2  ब्लड ऑक्सीज़न लेवल, हार्ट रेट और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इस वॉच में नेविगेशन और हेल्थ डेटा के क्विक एक्सेस के लिए तीन बटन दिए गए हैं। Zepp Z स्मार्टवॉच में बेसिक यूस पर 30 दिन तक की बैटरी लाइफ प्राप्त होती है, जबकि रोज़ाना इस्तेमाल पर 15 दिन तक की ही बैटरी लाइफ मिलती है। इस वॉच का भार 40 ग्राम है।
 

Zepp Z smartwatch price, sale

Huami की इस नई Zepp Z स्मार्टवॉच की कीमत $349 (लगभग 25,900 रुपये) है और इसे आप अमेरिका में Zepp की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। यह सिंगल लैदर ब्राउन स्ट्रैप वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Zepp Z smartwatch specifications, features

नई Zepp Z स्मार्टवॉच में 1.39 इंच (454x454 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 326 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 550 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत NTSC कलर गामुट दिया गया है। वहीं इस स्मार्टवॉच का भार 40 ग्राम है और इसका फ्रेम टाइटेनियम मिश्र धातु से बना है। यह वॉच 5 ATM रेटिंग के साथ आती है, जिसका डायमेंशन 46.3x46.3x10.75mm है।

Zepp Z की बैटरी 340 एमएएच की बैटरी की है, जिसके साथ वायरलेस मैग्नेटिक चार्जर सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इस वॉच को पूरी तरह से चार्ज होने में 2.5 घंटे तक का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि यह बेसिक यूस पर 30 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है, जबकि रोज़ाना इस्तेमाल पर 15 दिन तक की ही बैटरी लाइफ मिलती है।
Advertisement

हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इस वॉच में पीपीजी बायो ट्रैकिंग सेंसर और ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है। स्पोर्ट्स ट्रैकिंग के लिए इसमें जियोमैग्नेटिक सेंसर, जायरोस्कोप, कैपेसिटिव सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर दिया गया है। इसमें स्ट्रेस और स्लिप क्वालिटी मॉनिटरिंग, पीएआई असेसमेंट, SpO2 लेवल मैजरमेंट, 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे सेंसर भी मौजूद हैं।

स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 16 एमबी मैमोरी मिलेगा, जिसमें माइक्रोफोन सपोर्ट भी मौजूद होगा। Zepp Z वॉच में लैदर स्ट्रैप दिया गया है। यह वॉच एंड्रॉयड 5.0 और आईओएस 10.0 व इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करती है। यूज़र्स इस स्मार्टवॉच को अपने स्मार्टफोन पर Zepp app के माध्यम से कनेक्ट कर सकते हैं।
Advertisement

Zepp Z में वॉयस असिस्टेंट के लिए एलेक्सा बिल्ट-इन सपोर्ट दिया गया है। इसमें 12 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, ताकि विभिन्न एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सके, जैसे वॉकिंग, साइकिलिंग, ट्रेडमिल, स्विमिंग आदि। जैसे कि हमने बताया इसमें तीन बटन भी दिए गए हैं, जिसमें से एक हेल्थ की कहलाता है इसकी सहायता से आपको हेल्थ डेटा का क्विक एक्सेस प्राप्त होता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Brown

Strap Material

Leather

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Men
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.