HTC Wildfire X की सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

HTC Wildfire X Sale: आइए अब आपको एचटीसी वाइल्डफायर एक्स की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2019 09:48 IST

HTC Wildfire X की सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

HTC Wildfire X आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एचटीसी वाइल्डफायर एक्स की अहम खासियत की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले, 128 जीबी तक स्टोरेज और माय बडी सेफ्टी फीचर दिया गया है। अगर आप भी एचटीसी वाइल्डफायर एक्स को खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको बताते हैं कि भारत में इस हैंडसेट की कीमत क्या है, साथ ही हैंडसेट के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी मुहैया कराएंगे।
 

HTC Wildfire X की भारत में कीमत, सेल का समय, सेल ऑफर्स

एचटीसी वाइल्डफायर एक्स के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। लेकिन सीमित अवधि के लिए 4 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट को क्रमश: 12,999 रुपये और 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। यानी प्रीपेड ऑर्डर पर दोनों ही मॉडल के साथ 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

एचटीसी के इस नए हैंडसेट के सेफायर ब्लू कलर वेरिएंट को भारत में उतारा गया है। हैंडसेट की बिक्री Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। एचटीसी वाइल्डफायर एक्स के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो नए या मौजूदा वोडाफोन आइडिया ग्राहक को उनके मायवोडाफोन/ मायआइडिया ऐप में 75 रुपये के 50 कूपन (3750 रुपये) दिए जाएंगे।

मायवोडाफोन/ मायआइडिया इनमें से किसी भी ऐप के माध्यम से 255 रुपये का रीचार्ज करने पर 75 रुपये का कूपन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा यूज़र को 18 महीने तक प्रतिदिन 0.5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।  
Advertisement
 

HTC Wildfire X Specifications

एचटीसी वाइल्डफायर एक्स में दिए माय बडी फीचर की बात करें तो इस फीचर की मदद से यूज़र स्मार्टफोन को पर्सनल सिक्योरिटी टूल के रूप में इस्तेमाल कर पाएंगे। एचटीसी ब्रांड का यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन के दो वेरिएंट उतारे गए हैं- 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी (हाइब्रिड) तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल (ज़ूम) का सेंसर और 5 मेगापिक्सल (डेप्थ) का सेंसर मिलेगा। फोन 2x लॉसलेस ऑप्टिकल ज़ूम और 8x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा विशेष रूप से कम रोशनी में बोकेह शॉट में शानदार एज डिटेल प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल (86 डिग्री) लेंस इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

फोन में जान फूंकने के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। एचटीसी ने अपने इस लेटेस्ट फोन में माइक्रो-यूएसबी के बजाय यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 156.7x74.9 x7.95 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.