HTC U24 सीरीज मॉडल Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और 12GB रैम के साथ लॉन्च होगा! Geekbench पर हुआ लिस्ट

लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 3 SoC से लै हो सकता है, जिसके साथ 12GB रैम को जोड़ा जाएगा और यह डिवाइस Android 14 पर चलेगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 20:32 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर 2QDA100 वाला फोन Geekbench पर देखा गया
  • समान मॉडल वाला डिवाइस Bluetooth SIG पर भी लिस्ट हुआ
  • इस मॉडल नंबर को HTC U24 या U24 Pro से जोड़ा जा रहा है

HTC U23 सीरीज को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था

HTC U24 सीरीज को HTC U23 लाइनअप के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिसे मई 2023 में बेस HTC U23 और HTC U23 Pro मॉडल के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग सीरीज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मॉडल ऑनलाइन देखे गए हैं। अपेक्षित मॉडलों में से एक - HTC U24 या HTC U24 Pro - को हाल ही में एक बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया था, जहां फोन के चिपसेट, रैम और ओएस डिटेल्स सामने आए थें। एक अन्य ऑनलाइन लिस्टिंग से इस कथित HTC U24 सीरीज मॉडल के कनेक्टिविटी स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चला था।

मॉडल नंबर 2QDA100 के साथ HTC का एक अपकमिंग स्मार्टफोन हाल ही में Geekbench पर देखा गया। लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 3 SoC से लै हो सकता है, जिसके साथ 12GB रैम को जोड़ा जाएगा और यह डिवाइस Android 14 पर चलेगा। फोन को मल्टी-कोर और सिंगल-कोर टेस्ट्स में क्रमश: 3,006 और 1,095 अंक हासिल हुए।
Advertisement

2QDA100 मॉडल नंबर के साथ वही HTC मॉडल Bluetooth SIG लिस्टिंग पर भी देखा गया था, जिससे पुष्टि हुई कि अपकमिंग स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट के बारे में कोई अन्य डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है। अनुमान है कि यह या तो HTC U24 या HTC U24 Pro मॉडल होगा। फोन मई में लॉन्च हो सकते हैं, क्योंकि मौजूदा हैंडसेट को पिछले साल इसी महीने में लॉन्च किया गया था।

HTC U24 और HTC U24 Pro हैंडसेट पिछले लाइनअप के अपग्रेड के साथ आने की उम्मीद है, लेकिन इनमें FHD+ 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ-साथ धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP67 सर्टिफिकेशन बरकरार रहने की संभावना है। आने वाले मॉडल में पुराने स्मार्टफोन की 4,600mAh बैटरी की तुलना में बड़ी बैटरी मिलने की भी संभावना है।
Advertisement

बता दें कि HTC U23 सीरीज के दो मॉडल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट पर काम करते हैं, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज को जोड़ा गया है। इनमें 6.7-इंच 120Hz फुल-एचडी+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले हैं और 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। बेस HTC U23 में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Pro मॉडल क्वाड रियर कैमरा सिस्टम से लैस है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। दोनों फोन के फ्रंट कैमरे में 32-मेगापिक्सल सेंसर हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HTC U24, HTC U24 Pro, HTC U24 series, HTC U24 Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.