HTC U24 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा, 12GB RAM, Snapdragon 7 Gen 3 के साथ देगी दस्तक

HTC U24 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 12GB रैम दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2024 17:31 IST
ख़ास बातें
  • HTC U24 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा।
  • HTC U24 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
  • HTC U24 Pro में 12GB रैम दी जाएगी।

HTC U24 Pro में 12GB रैम दी जाएगी।

Photo Credit: HTC/X

HTC ने हाल ही में एक नया टीजर जारी किया था, जिससे पता चला कि ब्रांड बाजार में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आगामी स्मार्टफोन HTC U24 सीरीज होने की उम्मीद है। HTC U24 सीरीज अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आ चुकी है। अब,आधिकारिक तौर पर लॉन्च तारीख का भी खुलासा हो गया है। यहां हम आपको HTC U24 सीरीज की लॉन्च तारीख से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 


HTC U24 Series Launch Date


Advertisement
HTC ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। टीजर देखने पर पता चलता है कि HTC 12 जून 2024 को एक नए स्मार्टफोन को पेश करने के लिए तैयार है। टीजर में साइड से स्मार्टफोन की एक फोटो शेयर की गई और नीचे "कमिंग सून" लिखा हुआ है। हालांकि, ऑफिशियल पोस्टर फोटो से यह नहीं पता चलता है कि यह U24 सीरीज है, ट्वीट में “AllForU” टैग दिया गया है। ऐसी संभावना है कि ये HTC U24 या U24 Pro मॉडल है।
 


HTC U24 Pro Expected Specifications


आपको बता दें कि HTC U24 और U24 Pro को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया था। HTC U24 Pro मॉडल Google Play कंसोल लिस्टिंग पर भी नजर आ चुका है। लीक्स और अफवाहों के अनुसार, HTC U24 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 12GB रैम दी जाएगी। यह एक अपर मिड-रेंज मॉडल है और इसे बीते साल के HTC U23 के Snapdragon 7 Gen 1 से अपग्रेड मिलता है।
Advertisement

लिस्टिंग से यह भी कंफर्म होता है कि यह एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। ब्लूटूथ एसआईजी पर नजर आने से ब्लूटूथ 5.3 के सपोर्ट का पता चला है। Google Play कंसोल पर इस स्मार्टफोन को 1080×2436 रेजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ देखा गया था जो कि 6.78 इंच की हो सकती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करने की उम्मीद है। संभावना है कि स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले होगी। U23 सीरीज में 4,600mAH की बैटरी दी गई थी तो U24 लाइनअप एक बड़ी 5,000mAh बैटरी मिल सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.