एचटीसी वन एक्स10 लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल कैमरा और 4000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2017 11:14 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 3 जीबी रैम हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • इसकी कीमत 355 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) के बराबर है
एचटीसी ने आखिरकार अपने वन एक्स9 स्मार्टफोन का अपग्रेड वन एक्स10 लॉन्च कर दिया है। एचटीसी वन एक्स10 स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 355 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) के बराबर है। इसकी बिक्री ब्लैक और सिल्वर रंग में इस महीने से शुरू होगी। अफसोस यह है कि कंपनी की ओर से एचटीसी वन एक्स10 को रूस के बाहर लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं कहा गया है।

एचटीसी वन एक्स10 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एलसीडी डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद हैं। फोन एंड्रॉयड पर आधारित एचटीसी सेंस पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियोटेक पी10 प्रोसेसर दिया गया है।

इसमें 3 जीबी रैम हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। एचटीसी वन एक्स10 डुअल नैनो सिम के लिए जगह है और दोनों ही सिम स्लॉट 4जी को सपोर्ट करते हैं।

फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। प्राइमरी कैमरे में फेस डिटेक्शन, प्रो मोड, मैनुअल सेटिंग्स, रॉ फॉर्मेट सपोर्ट, पनोरमा, कैमरा ज़ो और हाइपर लैप्स जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो फिक्स्ड फोकस, बीएसआई सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, डीएलएनए, जीपीएस, ग्लोनास और मीराकास्ट शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 152.9x75.6x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
Advertisement

एचटीसी वन एक्स10 में 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि ग्राहकों 26 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा और 3जी नेटवर्क पर इसकी स्टैंडबाय टाइम 31 दिनों की होगी। हैंडसेट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.