एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम स्मार्टफोन उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2015 11:49 IST
एचटीसी ने अपना नया स्मार्टफोन वन ई9एस डुअल सिम पेश किया है जिसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट भी किया गया है। नए एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम को एक भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट से 21,142 रुपये में खरीदा भी जा सकता है। उम्मीद है कि एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

यह एक डुअल-सिम डिवाइस है जिसमें डुअल नैनो-सिम कार्ड के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। यह एंड्रॉयड लॉलीपॉप चलेगा जिसेक ऊपर मौजूद होगा सेंसर यूज़र इंटरफेस। वन ई9एस डुअल सिम में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6752एम) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2 जीबी रैम।

एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में बीएसआई सेंसर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा 4 मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। यूज़र फ्रंट और रियर कैमरे से 1080 पिक्सल का वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

नया वन ई9एस डुअल सिम 4जी एलटीई फ़ीचर के साथ आता है और यह भारतीय एलटीई बैंड को भी सपोर्ट करेगा। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस/ एज, माइक्रो-यूएसबी और 3जी के लिए सपोर्ट मौजूद है। एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम में भी वन सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह डॉल्बी ऑडियो सराउंड टेक्नोलॉजी सपोर्ट करने वाला बूमसाउंड दिया गया है।
Advertisement

स्मार्मटफोन में 2600 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 157.7x79.7x7.64 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम। यह स्मार्टफोन व्हाइट लग्जरी, मेटियोर ग्रे और रोस्ट चेस्टनट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।  वन ई9एस डुअल सिम स्मार्टफोन ईबे इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है। दूसरी तरफ, ताइवान की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने पिछले हफ्ते 20 अक्टूबर को एक लॉन्च इवेंट की जानकारी दी थी। इस इवेंट में कंपनी एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाला अपना पहला हैंडसेट पेश करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.