एचटीसी वन ए9 फोन 25 नवंबर को हो सकता है भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 नवंबर 2015 17:15 IST
एचटीसी इंडिया ने 25 नवंबर को एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। ताइवान की इस कंपनी ने फिलहाल इवेंट में हैंडसेट लॉन्च करने के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अनुमान है कि कंपनी अपना वन ए9 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

संभव है कि कंपनी अपने डिज़ायर रेंज का नया स्मार्टफोन डिज़ायर 828 डुअल सिम लॉन्च करे, जिसकी बिक्री इस महीने ही चीन में शुरू हुई थी। यह भी हो सकता है कि एचटीसी इंडिया भारत में वन एम9ई या वन एम9एस पेश करे। एचटीसी वन एम9ई को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था और इसे ताइवान में वन एम9एस से नाम से पेश किया गया।
Advertisement

ज्यादा उम्मीद है कि एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाए। यह वन सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट है और दिखने में ऐप्पल के आईफोन जैसा है।

लॉन्च के वक्त वन ए9 के अनलॉक्ड वर्ज़न को 399.99 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) में पेश किया गया था। हालांकि, पिछले महीने कंपनी ने बताया कि यह स्पेशल कीमत थी और अब यह ऑफर खत्म हो गया है। अब एचटीसी वन ए9 का अनलॉक्ड वर्ज़न 499.99 डॉलर (करीब 32,500 रुपये) में मिलता है। हम भारत में स्मार्टफोन की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

एचटीसी ने हाल ही में चीन में डिज़ायर 828 डुअल सिम स्मार्टफोन 1,599 चीनी युआन (करीब 16,500 रुपये) में लॉन्च किया था। आपको बता दें कि नया डिज़ायर 828 डुअल सिम ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस कंपनी के डिज़ायर सीरीज का पहला स्मार्टफोन है।
Advertisement

याद रहे कि एचटीसी इंडिया ने महीने की शुरुआत में डिज़ायर 728जी डुअल सिम स्मार्टफोन भारत में 17,990 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  5. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  6. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  7. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  8. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  9. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  10. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.