एचटीसी डिज़ायर 650 लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 10:38 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी डिज़ायर 650 को ताइवान में लॉन्च किया गया है
  • इस फोन की कीमत 5,490 ताइवानी डॉलर है
  • इस फोन में क्वाडकोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है
एचटीसी ने अपने घरेलू बाजार में डिज़ायर सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। एचटीसी डिज़ायर 650 स्मार्टफोन को कंपनी की ताइवान की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

फोकस ताइवान की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 5,490 ताइवानी डॉलर (करीब 12,000 रुपये) होगी और यह दिसंबर की शुरुआत से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एचटीसी डिज़ायर 650 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसका 'डबल बैक'। जिसका मतलब है कि फोन के रियर का आधा हिस्सा रबर जबकि बाकी आधे हिस्से पर खुदाई की गई है। कंपनी का कहना है कि 'डबल बैक' की वजह से डिज़ायर 650 की ग्रिप यूज़र के हाथों में अच्छी होगी।
 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डिज़ायर 650 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलौ पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन दी गई है। इस फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है लेकिन कंपनी ने अभी चिपसेट की पूरी जानकारी नहीं दी है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/1.8 और ऑटो सेल्फ टाइमर के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। डिज़ायर 650 सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है। एचटीसी के इस हैंडसेट में 2200 एमएएच की बैटरी है। जिसके 17 घंटे तक का टॉक टाइम और 672 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 146.9x70.9x8.4 मिलमीटर और वज़न 140 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC Desire 650 Specifications, HTC, HTC Mobiles, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.