एचटीसी 10 की कीमत में सीमित समय के लिए कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2016 09:54 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी 10 पर करीब 6,700 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है
  • कंपनी ने कैमेलिया रेड और टोपाज़ गोल्ड कलर वेरिएंट भी पेश किए हैं
  • नए कलर वेरिएंट अक्टूबर से मिलना शुरू होंगे
लॉन्च होने के चार महीने बाद एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 के नए कलर वेरिएंट पेश किए हैं। कंपनी फिलहाल इन स्मार्टफोन पर 100 डॉलर (करीब 6,700 रुपये) का डिस्काउंट दे रही है। एचटीसी 10 अब अमेरिका में कैमेलिया रेड और टोपाज़ रेड कलर वेरिएंट में भी मिलेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन अब 599 डॉलर (करीब 40,300 रुपये) पर मिलेगा। लॉन्च के समय फोन की कीमत 699 डॉलर (करीब 47,000 रुपये) थी।

एचटीसी 10 के दाम में यह कटौती इस महीने के आखिर तक मिलेगी और इसके बाद फिर से यह फोन 699 डॉलर (करीब 47,000 रुपये) में मिलेगा। एचटीसी 10 छूट के साथ फिलहाल सिर्फ कंपनी की वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। कैमेलिया रेड और टोपाज़ गोल्ड कलर वेरिएंट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। एचटीसी का कहना है कि इन स्मार्टफोन को सीमित संख्या में बनाया गया है। इन स्मार्टफोन की बिक्री अक्टूबर में शुरू होगी।

ग्राहक वेबसाइट पर डिस्काउंट ना लेने की जगह जेबीएल नॉइस कैंसलिंग हेडफोन का विकल्प भी चुन सकते हैं। एचटीसी 10 के लॉन्च के बाद यह पहली बार नहीं है जब एचटीसी ने 100 डॉलर (करीब 6,700 रुपये) की कटौती की है। और शायद यह कटौती फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कम बिक्री के चलते की गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अप्रैल में ग्लेसियर सिल्वर और कार्बन ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया था। एक महीने बाद इस फोन को 52,990 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो एचटीसी 10 में 5.2 इंच क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 564 पीपीआई और कर्व्ड एज गोरिल्ला ग्लास है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। भाररत में इस फोन की 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश नहीं किया गया है। इस फोन में 12 अल्ट्रापिक्सल लेज़र ऑटोफोकस कैमरा, डुअल फोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, ओआईएस से लैस 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, डीएलएनए, जीपीआरएस/ एज, 3जी और 4जी कनेक्टिविटी व 3000 एमएएच की बैटरी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.