इंतजार खत्म! एचटीसी 10 स्मार्टफोन 26 मई को भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मई 2016 12:24 IST
एचटीसी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 भारत में इसी हफ्ते लॉन्च होगा। ताइवानी कंपनी 26 मई को भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में 'Save the Date' लिखा है। यह इवेंट नई दिल्ली में 26 मई को आयोजित किया जाएगा। इसी इवेंट में एचटीसी 10 का ग्लोबल वेरिएंट भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

आपको याद दिला दें कि पिछले महीने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने के दौरान एचटीसी ने बताया था कि वह चुनिंदा मार्केट स्नैपड्रैगन 820 पर आधारित एचटीसी 10 लॉन्च करेगी और चुनिंदा में स्नैपड्रैगन 652 पर आधारित एचटीसी 10 लाइफस्टाइल। लॉन्च के साथ ही एचटीसी 10 लाइफस्टाइल को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इसके बाद से दावे किए जाने लगे कि एचटीसी थोड़ा कमजोर प्रोसेसर वाला एचटीसी 10 लाइफस्टाइल भारत में लॉन्च करेगी।
 
ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी एचटीसी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 को भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद कंपनी ने जानकारी दी थी कि भारत में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर वाले एचटीसी 10 ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। भारत में फोन की उपलब्धता और कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement

एचटीसी 10 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट के दो विकल्प हैं। 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज। दोनों ही मॉडल में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। एचटीसी 10 के भारतीय वेरिएंट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। इसमें 3 जीबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।

एचटीसी 10 में 5.2 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 564 पीपीआई। कंपनी ने कर्व्ड एज गोरिल्ला ग्लास भी दिया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस का इस्तेमाल किया गया है। अब बात कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में 12 अल्ट्रापिक्सल लेज़र ऑटोफोकस कैमरा है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। नया एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसका 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC 10, HTC 10 Launch Event, HTC Mobile, HTC Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.