'Circle to Search' आसान बनाएगा आपकी खोज, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

'Circle to Search' वर्तमान में Google, Samsung, Nothing, Tecno सहित चुनिंदा ब्रांड्स के डिवाइस पर उपलब्ध है। हालांकि, आने वाले समय में इसके बड़े पैमाने पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2024 14:10 IST
ख़ास बातें
  • 'Circle to Search' वर्तमान में चुनिंदा ब्रांड्स के डिवाइस पर उपलब्ध है
  • आने वाले समय में इसके बड़े पैमाने पर उपलब्ध होने की उम्मीद है
  • यह एक चुटकी में किसी भी चीज की जानकारी लेने का आसान तरीका है

Photo Credit: Google

क्या आप अपने Android मोबाइल पर किसी भी चीज को तुरंत ढूंढना चाहते हैं? Google का 'Circle to Search' फीचर आपके अपने स्मार्टफोन पर चीजों को सर्च करने के तरीके को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है। इस फीचर के साथ आपको बस अपनी स्क्रीन पर एक सर्कल बनाना होता है और Google आपके लिए वह ढूंढ लेगा जो आप चाहते हैं। चाहे वह कोई फोटो हो, टेक्स्ट हो या कोई ऐप हो, 'Circle to Search' आपको कुछ ही सेकंड में रिजल्ट्स दिखाएगा। यह फीचर आपका कीमती समय बचा सकता है। इस गाइड में, हम आपको बताएंगे कि आप अपने Android मोबाइल पर 'Circle to Search' का यूज कैसे कर सकते हैं।
 

What is 'Circle to Search' feature and its use case?

'Circle to Search' एक चुटकी में किसी भी चीज की जानकारी लेने या स्क्रीन पर मौजूद ऑब्जेक्ट को खोजने के लिए एक अच्छा फीचर है। यह Android यूजर्स का कीमती समय बचा सकता है। यह यूजर्स को किसी भी ऐप या स्क्रीन पर किसी भी चीज को खोजने की अनुमति देता है। उदाहरण के लिए, आप किसी वेबसाइट पर एक शब्द को हाइलाइट कर सकते हैं और Google आपको उस शब्द के बारे में अधिक जानकारी देगा। आप किसी फोटो को सर्कल कर सकते हैं और Google आपको उस फोटो के बारे में जानकारी देगा। यहां तक की यदि आप किसी फोटो पर मौजूद किसी स्मारक या ऑबजेक्ट को सर्कल करते हैं, तो Google आपको उस स्मारक की लोकेशन या उसका नाम या ऑबजेक्ट को खरीदने के लिंक आदि भी दिखाता है।
 

'Circle to Search' availability

'Circle to Search' वर्तमान में Google, Samsung, Nothing, Tecno सहित चुनिंदा ब्रांड्स के डिवाइस पर उपलब्ध है। हालांकि, आने वाले समय में इसके बड़े पैमाने पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

अब हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि आप अपने Android मोबाइल पर 'Circle to Search' का यूज कैसे कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आपको वो ऐप या तस्वीर या टेक्स्ट को स्क्रीन पर सामने रखना होगा, जिसमें मौजूद ऑबजेक्ट या टेक्स्ट को आप सर्च करना चाहते हैं।
  • अब यदि आपके डिवाइस पर 3-Button नेविगेशन एक्टिवेट है, तो आपको Circle to Search डिप्लॉय करने के लिए Home बटन को थोड़ी देर तक दबाए रखना होगा।
  • वहीं, यदि आपको डिवाइस पर जेस्चर नेविगेशन ऑन है, तो आपको नेविगेशन बार (स्क्रीन के बिल्कुल बॉटम सेंटर पर मौजूद) पर लॉन्ग प्रेस करना होगा।
  • अब सर्कल टू सर्च फीचर एक्टिवेट हो जाएगा और आपको उस कंटेंट के ऊपर सर्कल बनाना है, जिसके बारे में आप किसी भी प्रकार की जानकारी सर्च करना चाहते हैं।
  • सर्कल बनाते ही आधी स्क्रीन पर Google पेज पॉप-अप होगा, जिसमें सभी उपलब्ध जानकारी मौजूद होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.