फोन में नहीं आ रहा फास्ट इंटरनेट? 3 स्टेप्स से चुटकी में समाधान

एयरप्लेन मोड आपके फोन के अंदर मौजूद एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से चुटकी में नेटवर्क रीसेट हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 फरवरी 2026 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Quick Settings में मौजूद Airplane Mode से फोन करें रीसेट
  • नेटवर्क स्लो है या नहीं आ रहा है तो इसे Restart कर सकते हैं
  • बैक्रग्राउंड ऐप आपके फोन की बैंडविथ की खपत करते रहते हैं

तीन आसान स्टेप्स में आप अपने स्मार्टफोन का नेटवर्क कनेक्शन रीसेट करके फास्ट बना सकते हैं।

Photo Credit: Shutterstock

स्मार्टफोन में इंटरनेट अब 24 घंटे की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। क्योंकि हमारे रोजमर्रा के लगभग सभी जरूरी काम ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से होते हैं। फिर चाहे खाना मंगवाना हो, मार्केट में शॉपिंग के दौरान पेमेंट करना हो, बिजली-पानी बिल भरना हो, कंटेंट देखना हो, या बनाना भी हो! हर किसी कार्य में हमारे फोन में फास्ट इंटरनेट का होना जरूरी होता है। कई बार स्मार्टफोन का नेटवर्क स्लो हो जाता है। इसलिए जरूरी काम रुक जाते हैं। अगर आपको भी कई बार यह समस्या झेलनी पड़ती है तो समाधान यहां है। तीन आसान स्टेप्स में आप अपने स्मार्टफोन का नेटवर्क कनेक्शन रीसेट करके फास्ट बना सकते हैं। 

स्मार्टफोन इंटरनेट फास्ट करने के तीन आसान स्टेप

स्मार्टफोन इंटरनेट कनेक्शन को फास्ट बनाने के लिए आप तीन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं जिनमें कुछ ही सेकेंड्स के अंदर आपके फोन का नेटवर्क बेहतर हो सकता है। 

एयरप्लेन मोड

एयरप्लेन मोड आपके फोन के अंदर मौजूद एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से चुटकी में नेटवर्क रीसेट हो सकता है। अपने फोन में Settings में जाएं। यहां पर Network & internet को खोजें। कई स्मार्टफोन्स में यह Connections and Share नाम से भी हो सकता है। यहां पर Airplane mode देखें और उसे ऑन कर दें। 30 सेकेंड तक इसे ऑन रखें और फिर ऑफ कर दें। आपके फोन का नेटवर्क तुरंत रीसेट हो जाएगा और यह पहले से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। 

Airplane Mode को आप स्क्रीन पर नीचे की तरफ स्वाइप करके भी पा सकते हैं। यह स्वाइप डाउन करने पर Quick Settings में मौजूद रहता है। इसे ऑन करते ही आपका फोन नजदीकी मोबाइल टावर से कनेक्ट हो जाता है और अस्थायी नेटवर्क समस्या खत्म हो जाती है। 

Advertisement

री-स्टार्ट

यदि फोन में नेटवर्क स्लो है या नहीं आ रहा है तो इसे Restart करके इससे निजात पाई जा सकती है। फोन की पावर सेटिंग्स में जाकर इसे Restart पर टैप कर दें। कुछ ही सेकेंड्स में फोन बंद होकर फिर से चालू हो जाएगा। इससे सिस्टम के अंदर मौजूद अस्थायी ग्लिच साफ हो जाते हैं और नेटवर्क रिफ्रेश हो जाता है।  

बैकग्राउंड ऐप जांचें

आपके फोन में कई बार बहुत सारे ऐप बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। ये ऐप आपके फोन की बैंडविथ की खपत करते रहते हैं जिससे नेटवर्क स्लो काम करने लगता है। टास्क स्विचर में जाकर आप इन अनचाहे ऐप को बंद कर दें। इनके बंद होते ही नेटवर्क फिर से फास्ट काम करने लगेगा। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.