100% Pure Petrol: बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो इस ऐप से लगाएं पता, जानें कैसे

EO Finder: Ethanol Free Fuel ऐप से शुद्ध पेट्रोल का पता लगाय जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 13:45 IST
ख़ास बातें
  • इथेनॉल मिक्स E20 Petrol को लेकर मार्केट में बहुत चर्चा चल रही है।
  • लोगों का कहना है कि E20 से वाहनों की माइलेज गिर रही है।
  • E20 से इंजन के कुछ पार्ट्स में भी खराबी आ रही है।

इथेनॉल मिक्स E20 Petrol को लेकर मार्केट में बहुत चर्चा चल रही है।

Photo Credit: Pexels/Jibin Yesudasan

इथेनॉल (Ethanol) मिक्स E20 Petrol को लेकर मार्केट में बहुत चर्चा चल रही है। लोगों का कहना है कि इससे वाहनों की माइलेज गिर रही है और इंजन के कुछ पार्ट्स में भी खराबी आ रही है। ऐसे में लोग शुद्ध पेट्रोल की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, यह आसानी से पता नहीं चल पाता है कि प्योर पेट्रोल कहां मिलेगा। अगर आप भी शुद्ध पेट्रोल की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से पता लगा सकते हैं, जिसमें आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा। XP100 पेट्रोल, Power 100 और Speed ​​100 इथेनॉल-फ्री ग्रेड हैं। वहीं इस ऐप के जरिए E20, E85 और E100 कहां मिलते हैं, इसका भी पता लगा सकते हैं। आइए शुद्ध पेट्रोल खोजने वाली ऐप के बारे में विस्तार से जानते है।

क्या है EO Finder: Ethanol Free Fuel ऐप


EO Finder: Ethanol Free Fuel ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल फ्री में किया जा सकता है। इससे  आप अपने नजदीक मौजूद पेट्रोल पंप का पता लगा सकते हैं कि शुद्ध पेट्रोल की सप्लाई कर रहा है। इसके अलावा आप इस ऐप से कॉल करके उस पेट्रोल पंप पर जाने से पहले सटीक उपलब्धता का भी पता लगा सकते हैं।

Advertisement

ऐप खोलने के बाद आपको ऐप में नजदीकी पेट्रोल पंप को मैप में देखना है। उसके बाद अपना फ्यूल ग्रेड खोजना है। इसमें आपको साइन इन, ओटीपी आदि की जरूरत भी नहीं होगी। E0 Finder ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे कि IOCL, BPCL, HPCL आदि के आउटलेट लोकेटर से पब्लिक लेवल पर उपलब्ध फ्यूल स्टेशन का डेटा एकत्रित करता है। उसके मैनेज करने के बाद एक इंटरैक्टिव मैप पर दिखाता है, जिससे यूजर्स ग्रेड के आधार पर फिल्टर कर सकते हैं। लिस्टिंग में यह जानकारी होती है कि डाटा कहां से लिया गया है और आखिरी बार कब कन्फर्म हुआ।

कैसे करता है काम

  • आस-पास के पेट्रोल स्टेशन का लाइव मैप देखना है, जिसमें फ्यूल ग्रेड के हिसाब से अलग-अलग कलर दिखाए गए हैं।
  • सबसे नजदीकी इथेनॉल-फ्री या फ्लेक्स-फ्यूल पंप सर्च करने के लिए नियर मी पर टैप करना है।
  • ग्रेड के हिसाब से स्टेशन को फिल्टर करना है, जिसमें E0, XP100, Power 100, Speed ​​100, E85, E100 शामिल हैं।
  • किसी स्टेशन की जानकारी देखने के लिए उसे खोलना है, इसमें ब्रांड, प्रोडक्ट का नाम, कीमत, आखिरी बार वेरिफाई होने की तारीख और कॉन्फिडेंस लेबल दिखेगा, जिससे आपको पहले ही पता चल जाए कि XP100 या Power 100 भरवाने में असल में कितना खर्च आएगा
  • आप सीधे स्टेशन पर कॉल कर सकते हैं या सीधे ऐप से ही टर्न-बाय-टर्न डायरेक्शन पा सकते हैं।
  • स्टेशन के नाम, शहर या राज्य के हिसाब से सर्च करने के लिए स्क्रॉल करने वाली लिस्ट व्यू पर जाना है।
  • अगर किसी स्टेशन की लिस्टेड जानकारी गलत लगती है तो आप उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.