Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका

फोन खो जाने के कारण बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। लेकिन फोन खो जाने पर यूजर को तुरंत कुछ ऐसे एक्शन लेने चाहिएं जिससे फोन खोने पर नुकसान न हो।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 18:37 IST
ख़ास बातें
  • फोन खो जाने के कारण बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
  • कई बार गुम हुआ फोन कुछ टूल्स की मदद से खोजा भी जा सकता है।
  • गूगल के Find My Device टूल के माध्यम से फोन को ट्रैक कर सकते हैं।

फोन खो जाने पर यूजर को तुरंत कुछ ऐसे एक्शन लेने चाहिएं जिससे फोन खोने पर नुकसान न हो।

Photo Credit: iStock

स्मार्टफोन आज हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। इसमें न केवल हमारा निजी डेटा और यादें होती हैं, बल्कि बैंकिंग और कई तरह के अकाउंट्स की जानकारी भी मौजूद होती है। ऐसे में फोन खो जाने के कारण बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। लेकिन फोन खो जाने पर यूजर को तुरंत कुछ ऐसे एक्शन लेने चाहिएं जिससे फोन खोने पर नुकसान न हो। कई बार गुम हुआ फोन कुछ टूल्स की मदद से खोजा भी जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से कैसे खोजें अपना खोया हुआ फोन। 

फोन ट्रैक कैसे करें
अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो आप गूगल के फाइंड माय डिवाइस (Find My Device) के माध्यम से फोन को ट्रैक कर सकते हैं। टूल के माध्यम से आप फोन की लोकेशन देख सकते हैं, उस पर रिंग कर सकते हैं। साथ ही आप जरूरत पड़ने पर सारा डेटा दूर बैठे ही डिलीट कर सकते हैं।

यहां खोजें खोया हुआ फोन
फोन खोजने के लिए आप अपने किसी दोस्त या परिचित का फोन लेकर, या किसी कंप्यूटर लैपटॉप पर android.com/find पर जाएं। यहां अपने खोए हुए फोन के Google अकाउंट से साइन-इन करें। यह आपके फोन की लाइव लोकेशन दिखाता है। आप चाहें तो यह उसे लॉक कर सकता है।

रिंग करें
टूल की मदद से आप फोन पर रिंग कर सकते हैं, चाहे वह साइलेंट मोड में ही क्यों न हो, इसके जरिए 5 मिनट तक फोन बजता रहेगा। 

फोन का डेटा सुरक्षित करें
टूल की मदद से आप अपने खोए हुए फोन को लॉक कर सकते हैं और स्क्रीन पर एक मैसेज या नंबर छोड़ सकते हैं। अगर फोन नहीं मिल रहा है, तो आप स्थायी रूप से सारा डेटा डिलीट कर सकते हैं।

Advertisement

फोन ना मिलने की स्थिति में

  • अगर फोन ना मिले तो तुरंत सिम कार्ड और बैंकिंग सेवाएं ब्लॉक करवा दें। 
  • अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल करें और अपनी सिम को ब्लॉक कराएं ताकि ओटीपी के जरिए आपके बैंक खातों का गलत इस्तेमाल न हो सके।
  • अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या राज्य पुलिस की वेबसाइट पर जाकर फोन गुम होने की एफआईआर (FIR) या लॉस्ट प्रॉपर्टी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। 
  • सरकारी पोर्टल (CEIR) पर मोबाइल ब्लॉक करें। पोर्टल पर 'Block Stolen/Lost Mobile' के विकल्प पर क्लिक करें। यहां जरूरी जानकारी जैसे आपके मोबाइल का आईएमईआई (IMEI) नंबर, एफआईआर की कॉपी, मोबाइल का बिल और अपनी पहचान पत्र अपलोड करें। फोन ब्लैकलिस्ट हो जाएगा और उसका गलत इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.