होली पर फोन की सुरक्षा: क्या करें और क्या ना करें...

रंगों के उत्सव होली में सराबोर होने से पहले अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा का भी ख्याल कर लें। तरह-तरह के रंग, गुलाल और अबीर में रंगने के अलावा इस दिन फोन के भीगने की भी आशंका बनी रहती है। इसलिए फोन की सुरक्षा ऐसे करें...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 1 मार्च 2018 16:37 IST
ख़ास बातें
  • होली में रंग और पानी से कैसे करें फोन की सुरक्षा
  • किन तरीकों को अपनाएं और कौन से तरीके अपनाने से बचें
  • कहे-सुने तरीके अपनाने से आप फोन का और नुकसान कर सकते हैं
रंगों के उत्सव होली में सराबोर होने से पहले अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा का भी ख्याल कर लें। तरह-तरह के रंग, गुलाल और अबीर में रंगने के अलावा इस दिन फोन के भीगने की भी आशंका बनी रहती है। आज के दौर में स्मार्टफोन से घंटेभर दूर रहना भी मुश्किल है। ऐसे में फोन घर पर रखकर होली खेलने से बेहतर है कि आप कुछ ऐसा उपाय करें, जिससे फोन की सुरक्षा पर कोई आंच ना आए। और आपका काम भी प्रभावित ना हो। यहां हम आपको होली के दौरान फोन की सुरक्षा कैसे करें? यह तो बताएंगे ही, साथ ही अगर आपका फोन होली के रंग या पानी का शिकार हो गया है तो कौन से उपाय नहीं अपनाने हैं, यह भी बताएंगे...
 

वॉटरप्रूफ पाउच/ज़िप लॉक

एक मामूली कीमत वाला ज़िप लॉक या वाटरप्रूफ पाउच आपके महंगे फोन की सुरक्षा कर सकता है। भीगने या रंग खेलने की दशा में ये कवर फोन की सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद सहायक हैं। उदाहरण के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर बिक रहे इस फोन कवर की कीमत महज़ 199 रुपये है। इसके बारे में कहा गया है कि कवर 5.5 इंच तक के आकार वाले स्क्रीन साइज़ से लैस फोन को सुरक्षा देने में सक्षम है। साइट पर इस कवर की रेटिंग 4.7 है, जिससे पता चलता है कि यह यूज़र के लिए बेहद काम का प्रोडक्ट रहा है। साथ ही ऐप्पल जैसे बड़े ब्रांड वाले फोन के कस्टमाइज़्ड वॉटरप्रूफ कवर भी बाज़ार में उपलब्ध हैं।
 

यूएसबी पोर्ट, हेडफोन जैक, माइक और स्पीकर ग्रिल

अगर आपको पूरा भरोसा है कि कोई आप पर अचानक बाल्टीभर रंग या पानी डाल 'हैप्पी होली' नहीं कहेगा तो आप फोन को बुनियादी सुरक्षा दे सकते हैं। यानी, आप फोन के यूएसबी पोर्ट, माइक, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल पर टेप लगा दें। इससे आप रंगे हुए हाथ से फोन पकड़ते हैं, या थोड़ा-बहुत गुलाल या रंग फोन पर गिरता है तो गंदगी फोन के भीतर नहीं जाएगी। कॉल आने पर माइक को अनटेप करना होगा। कुल मिलाकर आपका फोन इस तरकीब से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा लेकिन ज्यादा मात्रा में पानी गिरने पर यह नुस्खा फेल भी हो सकता है।
 

स्क्रीनगार्ड

यूं तो आजकल के स्मार्टफोन में स्क्रैचप्रूफ डिस्प्ले दिया जाने लगा है लेकिन फिर भी रंगों के कुछेक दाग-धब्बे आपके फोन की सुंदरता खराब कर सकते हैं। ऐसे में दो-तीन दिन के लिए कम कीमत वाला स्क्रीनगार्ड फोन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके फोन की स्क्रीन सुरक्षित रहेगी। होली का माहौल थम जाने के बाद आप इसे पुराने स्क्रीनगार्ड को अच्छी क्वालिटी के स्क्रीनगार्ड से रिप्लेस कर दें।  
 

बलून कोटिंग

यह तरीका भी फोन को एक ओर से वॉटरप्रूफ बनाने के लिए खासा चर्चित है। इस तरकीब को अपनाने के लिए आपको एक मध्यम आकार वाले गुब्बारे में हवा भरनी होगी। फिर फोन को उस पर रखकर दबाव बनाना होगा। जैसे ही गुब्बारा फटेगा, हवा निकलेगी, वह फोन के चारों ओर सिमट जाएगा। इस तरह फोन का पिछला व अगला (जो भी आप चाहें) हिस्सा कवर हो जाएगा। इसमें आपको तय करना है कि फोन को आगे से बचाना है या पीछे से। अगर आपको बार-बार फोन इस्तेमाल करना है, तो स्क्रीन को खुला रख सकते हैं। वहीं, अगर आपको फोन का बार-बार प्रयोग नहीं करना है तो फोन का अगला हिस्सा कवर करने को प्राथमिकता दे सकते हैं।
Advertisement

 

क्या न करें


हेयर ड्रायर का उपयोग
Advertisement
पानी या गीले रंग में भीगे हुए फोन को सुखाने के लिए अक्सर हेयर ड्रायर और आग का इस्तेमाल भी देखा गया है। ध्यान दें, यह बिल्कुल न करें। फोन में बेहद छोटे और हल्के कलपुर्जे लगे होते हैं, जो ड्रायर की सीधी गर्मी से खराब हो सकते हैं। ...तो जितना नुकसान फोन भीगने से नहीं हुआ होगा, ड्रायर या सीधी आग दिखाने से हो सकता है। इस उपाय को बिल्कुल ना अपनाएं।
 

धूप में रखें लेकिन...

होली खेलने के दौरान फोन में अगर पानी चला जाए तो उसे बिना बैटरी निकाले धूप में रखने से बचें। सबसे पहला काम बैटरी निकालें। और कुछ देर तक बाहर सूखने के लिए छोड़े दें। फोन को भले ही देर तक सूखने के लिए छोड़ दें लेकिन बैटरी समेत फोन को ज्यादा देर तक धूप में बिल्कुल ना रखें। इस तरह, अगर थोड़ा-बहुत पानी फोन के भीतर चला भी गया है तो वह सूख जाएगा और आपका फोन संभवत: अपनी पुरानी स्थिति में वापस आ जाएगा।
 

पाउडर में ना रखें...

होली में रंग खेलने के दौरान यदि फोन पर रंग या पानी पड़ जाए हो तो उसे पाउडर में ना डालकर तुरंत (बिना पके) चावल में डाल दें। दरअसल कुछ लोगों को फोन के पानी में गिरने पर पाउडर आदि में डालते भी देखा जा चुका है। जानकारों का कहना है कि इस तरीके को अपनाकर कोई फायदा नहीं होता। इसके बजाय हम आपको सलाह देंगे कि अगर फोन, सीधे पानी में गिर गया है तो सिम, बैटरी, माइक्रोएसडी कार्ड निकालकर उसे कुछ देर के लिए चावल के दानों में रखकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके पीछे स्पष्ट कारण यह है कि चावल के अधपके दाने, पानी को सोख लेते हैं और फोन के हार्डवेयर तक पानी नहीं पहुंच पाता। इसके अलावा फोन में जितना भी पानी गया है, उसे भी चावल के दाने सोखने में सक्षम होते हैं। इस तरकीब में सुझाव दिया जाता है कि फोन को कुछ देर में अलट-पलट कर रखते रहें।
 

चार्जर ना कर दे काम खराब...

जब फोन में गीला रंग या पानी चला गया हो तो चार्जर के इस्तेमाल से बचें। कई बार देखा गया है कि यूज़र को लगता है कि चार्जिंग देने से फोन को गर्मी मिलेगी और गर्मी से भीतर का पानी सूख जाएगा। जानकार सलाह देते हैं कि जब तक पूरी तरह से फोन का पानी सूख ना जाए, उसे किसी भी तरह से बिजली के संपर्क में ना लाएं। फोन सूखने के बाद पहले उसे ऑन करें और तभी चार्जर का इस्तेमाल शुरू करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.