12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Honor X60i स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Honor X60i में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल-HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 18:50 IST
ख़ास बातें
  • फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है।
  • इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
  • फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

Honor X60i में 5,000mAh की बैटरी है जो 35W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Photo Credit: Honor

Honor X60i कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया लेटेस्ट स्मार्टफोन है। हॉनर ने इसे चीन में पेश किया है। फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट लगा है। फोन में 12 जीबी तक रैम दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स हैं। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 
 

Honor X60i Price, Availability

Honor X60i की चीन में कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 1,399 (लगभग 16,100 रुपये) है। इसका 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट क्रमश: CNY 1,599 (लगभग 18,400 रुपये) और CNY 1,799 (लगभग 20,700 रुपये) में आता है। फोन की सेल 2 अगस्त से शुरू हो चुकी है। क्लाउड ब्लू, कोरल पर्पल, मैजिक नाइट ब्लैक, और मूड शेडो जैसे कलर वेरिएंट्स इसमें आते हैं। 
 

Honor X60i Specifications, Features

Honor X60i में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल-HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट दिया गया है। जिसे 12 जीबी रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। फोन Android 14 आधारित MagicOS 8.0. पर रन करता है। 

कैमरा की बात करें तो यह एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन है। रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस है जो कि एक डेप्थ सेंसर है। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। 
Advertisement

Honor X60i में 5,000mAh की बैटरी है जो 35W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन डुअल 5G, 4G, Wi-Fi, OTG, GPS, A-GPS, Galileo, Bluetooth 5.1 और USB Type-C कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। इसके डाइमेंशन 161.05 x 74.55 x 7.18 mm और वजन 172 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.