Honor X10 5G में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा, Honor X10 Pro के बारे में मिली जानकारी

Honor X10 5G की बात करें, तो यह फोन Huawei की अधिकारिक ई-रिटेल साइट Vmall पर लिस्ट है। यह फोन साइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, और इस फोन की लिस्टिंग की बात करें तो फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 14 मई 2020 17:54 IST
ख़ास बातें
  • 20 मई को लॉन्च होगा Honor X10 5G
  • Honor X10 5G के साथ लॉन्च हो सकता है Honor X10 Pro
  • दोनों ही फोन में दिया जा सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

हॉनर के दोनों फोन में हो सकता है 40 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Honor X10 5G फोन 20 मई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। हाल ही में Huawei के सब-ब्रांड Honor ने पुष्टि की थी कि यह आगामी फोन 9 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। स्मार्टफोन लॉन्च में अब बस कुछ दिन और बचे हैं, लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग हुवावे के अधिकारिक ई-स्टोर पर शुरू हो चुकी है। वेबसाइट पर हॉनर एक्स10 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर और कैमरा की जानकारी भी सामने आई है। दूसरी तरफ, एक ऑनलाइन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हॉनर एक्स10 5जी स्मार्टफोन एक अन्य मॉडल के साथ लॉन्च होगा, जिसका नाम Honor X10 Pro होगा। फोन के प्रो वेरिएंट को लेकर भी खबर है कि यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। कथित रूप से इस फोन के कैमरा मॉड्यूल में पेरिस्कोप कैमरा भी मौजूद होगा।

Honor X10 5G की बात करें, तो यह फोन Huawei की अधिकारिक ई-रिटेल साइट Vmall पर लिस्ट है। यह फोन साइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, और इस फोन की लिस्टिंग की बात करें तो फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। यह भी खुलासा हुआ है कि हॉनर एक्स10 5जी फोन हाइसिलिकॉन किरिन 820 प्रोसेसर और बैक पैनल पर 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया जाएगा।

हाल ही में एक टिप्सटर ने इस फोन की कीमत से भी पर्दा उठाया था। टिप्सटर के अनुसार, हॉनर एक्स10 5जी फोन चार वेरिएंट में आएगा। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीब स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 24,400 रुपये) होगी। इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,599 चीनी युआन (लगभग 27,600 रुपये) में लॉन्च होगा। हॉनर एक्स10 5जी के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प और टॉप-एंड 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमतें क्रमशः 2,899 चीनी युआन (लगभग 30,800 रुपये) और 3,199 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) होने का दावा किया गया है।
 

Honor X10 5G and Honor X10 Pro specifications (expected)

CNMO चीनी टेक्नोलॉजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉनर एक्स10 5जी का एक अन्य वेरिएंट भी होगा जिसका नाम होगा हॉनर एक्स10 प्रो।
Advertisement

रिपोर्ट का दावा है कि हॉनर एक्स10 5जी और हॉनर एक्स10 प्रो फोन में 6.63-इंच के एलसीडी डिस्प्ले दिए जाएंगे। दोनों ही फोन हाइसिलिकॉन किरिन 820 प्रोसेसर से लैस होंगे। यह भी कहा गया है कि दोनों ही फोन में 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल होगी, जिसमें 22.5 वाट फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, हॉनर एक्स10 प्रो फोन में 20 वॉट वायरलेस चार्जिंग विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा हॉनर एक्स10 5जी फोन में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जबकि हॉनर एक्स10 प्रो में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा।

कैमरे की बात करें, तो हॉनर एक्स10 5जी में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ हॉनर एक्स10 प्रो फोन में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप-स्टाइल टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

इस रिपोर्ट में दो कथित रेंडर्स भी शामिल हैं, जिनमें आप हॉनर एक्स10 प्रो फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में पेरिस्कोप कैमरा कटआउट देख सकते हैं। आखिर में इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ही फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.