Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स

12 हजार mAh से भी ज्यादा कैपिसिटी की बैटरी इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में आने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2026 12:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ 185Hz रिफ्रेश रेट का खुलासा
  • 16GB रैम के साथ फोन में 512GB स्टोरेज की होगी कैपिसिटी
  • Honor WIN Turbo 2 सीरीज का अफॉर्डेबल मॉडल कहा जा रहा है

Honor WIN 2 सीरीज को कंपनी आज मार्केट में पेश करने जा रही है।

Photo Credit: Honor

Honor WIN 2 सीरीज को कंपनी आज मार्केट में पेश करने जा रही है। यह नई स्मार्टफोन सीरीज धांसू फीचर्स और परफॉर्मेंस लेकर आने वाली है। Honor WIN 2 सीरीज में कंपनी तीन मॉडल्स पेश करने वाली है जिनमें Honor WIN 2, Honor WIN RT 2, और Honor WIN Turbo 2 शामिल बताए जा रहे हैं। सीरीज गेमिंग फोकस्ड होगी, उस लिहाज से इसमें फीचर्स भी बेहद कड़क मिलने वाले हैं। सबसे खास बात फोन की बैटरी के बारे में है। 12 हजार mAh से भी ज्यादा कैपिसिटी की बैटरी इस सीरीज में आने वाली है। आइए जानते हैं Honor WIN 2 सीरीज के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Honor WIN 2 सीरीज का लॉन्च आज यानी 21 अक्टूबर को होने जा रहा है। Honor सीरीज को घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन में मिलने वाले कई अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा (via) किया है। Honor WIN 2 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप बताई जा रही है। फोन में 6.89 इंच 2K डिस्प्ले होगा। यह 185Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन के अंदर 200MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। IP68/IP69/IP69K रेटिंग यहां सुझाई गई है। साथ में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी होगी। फोन में 10,100mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी। फोन में 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। 

Advertisement

Honor WIN RT 2 में सबसे बड़ी बैटरी मिलने वाली है। यह फोन 12,070mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप होगी। इसमें 6.89 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। फोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इसमें 200MP का मेन कैमरा होगा। 16GB रैम के साथ फोन 512GB स्टोरेज कैरी कर सकता है। 

Honor WIN Turbo 2 सीरीज का अफॉर्डेबल मॉडल कहा जा रहा है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होगा। फोन में 12,070mAh की बैटरी होगी। 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले यहां मिलने वाला है। फोन में 50MP मेन कैमरा होगा। यहां एक्टिव कूलिंग फैन नदारद रह सकता है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है। 16GB रैम के साथ 512GB के टॉप वेरिएंट में यह आने वाला है। निचला वेरिएंट 8GB+256GB कंफिग्रेशन से लैस होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का 12000mAh बैटरी वाला फोन 2 रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च!
  2. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  4. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  5. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  6. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  7. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  8. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  9. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  10. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.