Honor Friendship Days Sale: Honor View 20, Honor 10 Lite समेत अन्य हॉनर स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

Honor Friendship Days Sale: Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने हॉनर फ्रेंडशिप डेज़ सेल के लिए Amazon से पार्टनरशिप की है। जानें ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2019 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Sale में Honor Play पर भी मिल रही है छूट
  • 29 जुलाई तक चलेगी Honor Friendship Days Sale
  • हॉनर फ्रेंडशिप डेज़ सेल में हैं बैंक ऑफर्स भी

Honor Friendship Days Sale: Honor View 20, Honor 10 Lite समेत अन्य हॉनर स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

Honor Friendship Days Sale: Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने हॉनर फ्रेंडशिप डेज़ सेल के लिए Amazon से पार्टनरशिप की है। अमेज़न पर सेल का आगाज़ हो चुका है और सेल 29 जुलाई तक चलेगी। हॉनर फ्रेंडशिप डेज़ सेल में हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और शानदार ऑफर मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

Honor View 20 का 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 37,999 रुपये में बेचा जाता है लेकिन अभी सेल में यह सिर्फ 25,999 रुपये में मिल रहा है। हॉनर व्यू 20 का 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। याद करा दें कि इसके 8 जीबी रैम वेरिएंट को वैसे 45,999 रुपये में बेचा जाता है। इसके अलावा एक्सिस बैंक कार्ड पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Advertisement
 

Honor Friendship Days Sale चलेगी 29 जुलाई तक

Honor Play का 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जिसे 19,999 रुपये में बेचा जाता है वह अभी Amazon Sale में 12,999 रुपये में मिल रहा है। हॉनर प्ले का 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Honor 10 Lite का 3 जीबी रैम वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपये तो वहीं इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट जो आमतौर पर 13,999 रुपये में बेचा जाता है उसे अभी केवल 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हॉनर फ्रेंडशिप डेज़ सेल में Honor 8X और Honor 8C के कई स्टोरेज वेरिएंट भी 1,000 रुपये से 3,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.