6000mAh बैटरी, 8GB रैम, डुअल कैमरा के साथ आएगा Honor Play 7T स्‍मार्टफोन, डिजाइन आया सामने

ऑनर की ओर से शेयर किए गए पोस्‍टर को देखकर पता चलता है कि Honor Play 7T स्‍मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। बैक साइड में एलईडी लाइट भी दिखाई देती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2023 12:17 IST
ख़ास बातें
  • कल चीन में लॉन्‍च हो रहा है नया ऑनर स्‍मार्टफोन
  • 6000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है फोन में
  • ग्‍लोबल मार्केट्स में फोन लॉन्‍च की अभी जानकारी नहीं है

ऑनर के नए स्‍मार्टफोन में 6.74 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ यह डिस्‍प्‍ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Photo Credit: From Weibo Post

स्‍मार्टफोन ब्रैंड ऑनर (Honor) भारत में बहुत एक्टिव नहीं है, लेकिन अपने होम मार्केट में यह लगातार नए प्रोडक्‍ट्स पेश कर रहा है। कंपनी 28 मार्च को चीन में Honor Play 7T स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने जा रही है। इसे पिछले साल आए ऑनर Play 6T का सक्‍सेसर बताया जा रहा है। ब्रैंड ने अपने अपकमिंग स्‍मार्टफोन का एक पोस्‍टर रिलीज किया है, जिससे उसके फ्रंट और बैक डिजाइन की झलक मिलती है। कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा भी कर दिया गया है। मिड-रेंज में आने वाला Honor Play 7T क्‍या कुछ खूबियां समेटे हुए है, आइए जानते हैं। 

ऑनर की ओर से शेयर किए गए पोस्‍टर को देखकर पता चलता है कि Honor Play 7T स्‍मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। बैक साइड में एलईडी लाइट भी दिखाई देती है। फ्रंट की तरफ डिस्‍प्‍ले में ड्रॉप नॉच स्क्रीन होगी। नीचे की तरफ 3.5एमएम का हेडफोन जैक, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट और स्‍पीकर ग्रिल होगा। कहा जा रहा है कि स्‍मार्टफोन में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।  
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, ऑनर के नए स्‍मार्टफोन में 6.74 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ यह डिस्‍प्‍ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन को 128 जीबी और 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किए जाने की तैयारी है। कम से कम 8 जीबी रैम के साथ यह स्‍मार्टफोन आएगा और मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर से लैस होगा। रैम और प्रोसेसर अंदाजा देते हैं कि परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन मिड रेंज की बाकी डिवाइसेज को कड़ी चुनौती देगा। 

Honor Play 7T में 6000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कहा जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम से लैस होगा और ऑनर के मैजिक ओएस पर चलेगा। इस फोन को टाइटेनियम सिल्वर, मैजिक नाइट ब्लैक और चार्म सी ब्लू कलर ऑप्‍शंस में पेश किया जा सकता है। फोन की बड़ी बैटरी को जल्‍द चार्ज करने के लिए बॉक्‍स में  22.5W का चार्जर भी दिया जा सकता है। ग्‍लोबल मार्केट्स में Honor Play 7T की उपलब्‍धता के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। भारत में यह फोन कब तक लॉन्‍च होगा, लॉन्‍च होगा भी या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.