64MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 5T Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियतें

चीन में Honor Play 5T Pro के एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 17,200 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अगस्त 2021 19:05 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 5T Pro चीन में 64MP मेन रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च
  • MediaTek Helio G80 चिपसेट और 8GB रैम से है लैस
  • एकमात्र 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 17,200 रुपये)

Honor Play 5T Pro की चीन में कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,200 रुपये) है

Honor Play 5T Pro को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी और 6.6-इंच का होल-पंच डिस्प्ले है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस आता है। रियर कैमरा मॉड्यूल ऊपरी बाएं कोने में आयताकार साइज़ में है। Honor Play 5T Pro MediaTek Helio G80 चिपसेट पर काम करता है और 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है।
 

Honor Play 5T Pro price, availability

चीन में Honor Play 5T Pro के एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 17,200 रुपये) है। यह मैजिक नाइट ब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। फोन HiHonor ऑनलाइन साइट पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है और 11 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Honor Play 5T Pro specifications

हॉनर प्ले 5 टी प्रो Android 10 पर आधारित Magic UI 4.0 पर चलता है। इसमें 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Helio G80 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128GB है।

Honor Play 5T Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.9 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Honor Play 5T Pro में 4,000mAh की बैटरी है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में 53 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, 4जी एलटीई आदि शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वज़न लगभग 179 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.