120Hz डिस्प्ले, 66W फास्ट चार्जिंग व 64MP कैमरा के साथ Honor Play 5 Vitality Edition लॉन्च

Honor Play 5 Vitality Edition फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 21,180 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,534 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2021 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 5 Vitality Edition में है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • हॉनर प्ले 5 विटैलिटी एडिशन में 2 जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है
  • फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है

मिडनाइट ब्लैक और ऑरोरा ब्लू कलर में आता है फोन

Honor Play 5 Vitality Edition उर्फ Honor Play 5 Youth Edition को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन मई महीने में लॉन्च हुए Honor Play 5 का ही नया वेरिएंट है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर मौजूद है। फोन में 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। साथ ही यह फोन 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। बता दें, यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसकी सेल 1 नवंबर से शुरू होगी।
 

Honor Play 5 Vitality Edition price, Sale

Honor Play 5 Vitality Edition फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 21,180 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,534 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं, वो हैं मिडनाइट ब्लैक और ऑरोरा ब्लू। फोन की सेल चीन में 1 नवंबर से शुरू होने वाली है।
Advertisement
 

Honor Play 5 Vitality Edition specifications

हॉनर प्ले 5 विटैलिटी एडिशन फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Magic UI 4.2 पर काम करता है। इस फोन में 6.67 इंच फुल-एचडी+ (2376 × 1080 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेट रेट और 94.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो से लैस है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 2 जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए हॉनर प्ले 5 विटैलिटी एडिशन फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

हॉनर प्ले 5 विटैलिटी एडिशन फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 66 वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, डुअल 4जी वीओएलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.1, जीपीएसस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.