64MP कैमरा के साथ Honor Play 5 जल्द हो सकता है लॉन्च, ऑनलाइन लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!

रिपोर्ट के अनुसार, Honor Play 5 फोन में 3,800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 66 वॉट रैपिड चार्जिंग मौजूद होगी। फोन 7.46mm मोटा और 179 ग्राम भारी हो सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2021 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 5 डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • हॉनर प्ले 5 में मिल सकता है 66 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन की बैटरी 3,800 एमएएच की हो सकती है

Honor Play 5 फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले मिल सकता है

Honor Play 5 कंपनी का कथित रूप से आगामी स्मार्टफोन है, जिसके फुल स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इससे पहले फोन का रेंडर भी सामने आया था। रेंडर और फिर अब स्पेसिफिकेशन का लीक होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Honor Play 5 को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस होगा और फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Honor Play 5 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 3,800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 66 वॉट रैपिड चार्जिंग मौजूद होगी। फोन 7.46mm मोटा और 179 ग्राम भारी हो सकता है।

जैसे कि हमने बताया यह इससे पहले फोन का रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ था, जिसमें देखा गया था कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन के पिछले हिस्से पर आयतकार का कैमरा मॉड्यूल स्थित होगा। वॉल्यूम बटन को फोन के बाएं किनारे पर जगह दी जाएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.