Honor Play 4T सीरीज़ के डिज़ाइन की मिली झलक, फीचर्स भी लीक

Honor Play 4T और Honor Play 4T Pro चीनी वेबसाइट JD.com और Suning.com पर लिस्ट किया गया है। हॉनर प्ले 4टी प्रो तीन रंगों और हॉनर प्ले 4 टी को केवल एक रंग में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2020 12:10 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 4T Pro इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस
  • Honor Play 4T के बैक में दिया जा सकता है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • दोनों फोन में शामिल हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Honor Play 4T में होल-पंच डिस्प्ले दिया जा सकता है

Honor Play 4T और Honor Play 4T Pro को Huawei के सब-ब्रांड Honor द्वारा 9 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। अब लॉन्च से कुछ दिन पहले दोनों आगामी हॉनर फोन दो चीनी रिटेलर की वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध देखे गए हैं। लिस्टिंग में हॉनर प्ले 4टी और हॉनर प्ले 4टी प्रो की तस्वीरें भी शामिल हैं, जो दोनों फोन के रंग विकल्पों का भी खुलासा करती हैं। इसके अलावा इन तस्वीरों से दोनों फोन के डिज़ाइन का भी खुलासा होता है। इससे पहले Honor Play 4T और Honor Play 4T Pro को कथित तौर पर TENAA की वेबसाइट पर देखा गया था, जिसने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के ऊपर रोशनी डाली थी।

हॉनर प्ले 4टी और हॉनर प्ले 4टी प्रो को चीनी वेबसाइट JD.com और Suning.com पर लिस्ट किया गया है। हालांकि हॉनर प्ले 4टी और हॉनर प्ले 4टी प्रो दोनों को JD.com पर लिस्ट किया गया था और suning.com पर केवल ऑनर प्ले 4टी प्रो की लिस्टिंग देखी गई थी।

Suning.com लिस्टिंग में Honor Play 4T Pro को तीन रंगों में दिखाया गया है - ब्लैक, ग्रीन और लाइट ब्लू शेड। वहीं, JD.com पर Honor Play 4T को केवल ग्रीन रंग में लिस्टेड देखा गया है।

दोनों ई-रिटेलर्स पर लिस्टिंग से यह जानकारी मिलती है कि हॉनर प्ले 4टी प्रो में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है, जबकि ऑनर प्ले 4टी में फिगरप्रिंट सेंसर पीछे की तरफ दिया जा सकता है।
Advertisement

लिस्टिंग में मौजूद तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि दोनों Honor Play 4T स्मार्टफोन बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा हॉनर प्ले 4टी प्रो में एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच होगा, जबकि हॉनर प्ले 4टी एक होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा।
Advertisement

Honor Play 4T की TENAA लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 6.3-इंच (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड पैनल होगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वाले दो रैम विकल्प होंगे। हॉनर प्ले 4टी में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा। Honor Play 4T में 3,900 एमएएच क्षमता की बैटरी भी शामिल होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.