HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी

HONOR Magic9 Pro Max मलेशिया के बाजार में लॉन्च हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2026 09:03 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 9 Pro Max में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Magic 9 Pro Max में 8800mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor Magic 9 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा नाइट कैमरा है।

Honor Magic 9 Pro Max में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Honor

HONOR ने अब मलेशिया के बाजार में HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च कर दिया है। एडवांस्ड मोबाइल सिनेमैटोग्राफी पर बेस्ड यह स्मार्टफोन कैमरा मैन्युफैक्चरर ARRI के साथ मिलकर तैयार किया गया फुल सिनेमा वर्कफ्लो पेश करता है। इसमें अपग्रेडेड हार्डवेयर और स्पेशल AI टूल्स भी दिए गए हैं। इस फोन में 8800mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए HONOR Magic9 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

HONOR Magic9 Pro Max Price

HONOR Magic9 Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM5,999 (लगभग ₹1,35,205) है। यह स्मार्टफोन शैडो ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर और मॉस ग्रीन कलर में उपलब्ध है।

Advertisement

HONOR Magic9 Pro Max Features & Specifications

Honor Magic 9 Pro Max में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1320×2868 पिक्सल, 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट और 4320Hz PWM डिमिंग है। डिस्प्ले एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग, ऑनर एंटी स्क्रैच नेनोक्रिस्टल शील्ड से लैस है। इस फोन में HONOR Imaging Chip H1 के साथ Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। इस फोन की लंबाई 161.64 मिमी, चौड़ाई 76.98 मिमी, मोटाई 8.59 मिमी और वजन 233 ग्राम है। इस फोन में 12GB/16GB और 256GB/512GB/1TB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

Magic 9 Pro Max में 8800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है। वहीं SGS 5-स्टार स्क्रैच रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड MagicOS 11 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.3, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, ड्यूल सिम और 5जी सपोर्ट शामिल है। एआई फीचर्स में डेडिकेटेड फिजिकल एआई बटन, गूगल जेमिनी, गूगल लेंस, AI स्क्रीन सजेशन, AI सेटिंग्स एजेंट, AI फोटो एजेंट, AI मेमोरी और समराइज नोटिफिकेशन शामिल है। 

Advertisement

Magic 9 Pro Max के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा नाइट कैमरा, f/2.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा नाइट कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 55 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा है। क्रॉस-प्लेटफॉर्म में आईओएस, macOS, विंडोज और एंड्रॉयड के साथ फाइल ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  2. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  5. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  6. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  7. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  10. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.