Honor Magic V Flip 2: लॉन्च हुआ 5500mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन, जानें कीमत

Honor Magic V Flip 2 200MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और अंदर की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अगस्त 2025 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic V Flip 2 लॉन्च, कीमत 66,900 रुपये से शुरू
  • इसमें है 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 और 5,500mAh बैटरी
  • 28 अगस्त से सेल, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक ऑप्शन

Honor Magic V Flip 2 की चीन में शुरुआती कीमत CNY 5,499 (करीब 66,900 रुपये) है

Photo Credit: Honor

Honor ने चीन में अपना नया फ्लिप स्मार्टफोन Honor Magic V Flip 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.82-inch का FHD+ OLED LTPO इनर डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। बाहर की तरफ 4-inch का OLED कवर डिस्प्ले मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 SoC है, जिसे 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी सेंसर है और पावर देने के लिए फोन में 5,500mAh की बैटरी लगी है।

प्राइसिंग की बात करें, तो Honor Magic V Flip 2 का बेस वेरिएंट (12GB + 256GB) चीन में CNY 5,499 (करीब 66,900 रुपये) से शुरू होता है। 12GB + 512GB का प्राइस CNY 5,999 (लगभग 73,000 रुपये), 12GB + 1TB का CNY 6,499 (करीब 79,000 रुपये) और टॉप मॉडल 16GB + 1TB का CNY 7,499 (लगभग 91,300 रुपये) रखा गया है। फोन को Dawn Purple, Dream Weaver Blue, Moon Shadow White और Titanium Air Grey कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है। प्री-ऑर्डर Honor e-store और चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट्स पर शुरू हो चुके हैं और सेल 28 अगस्त से होगी।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor Magic V Flip 2 Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0.1 पर काम करता है। इसमें 6.82-inch FHD+ (1,232×2,868 pixels) OLED LTPO इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,320Hz PWM डिमिंग और 5,000 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। वहीं, बाहर की तरफ 4-inch OLED कवर स्क्रीन है, जिसमें 1,200×1,092 pixels रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 nits ब्राइटनेस दी गई है।

कैमरा डिपार्टमेंट में 200MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और अंदर की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा है। खास बात ये है कि इनर और आउटर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM (16GB तक) और UFS 4.0 स्टोरेज (1TB तक) के साथ जोड़ा गया है। Honor फ्लिप फोन में 5,500mAh बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंज और 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, NFC सपोर्ट शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को IP58 और IP59 रेटिंग भी मिली है। इसका वजन 193g है और ये 6.9mm मोटा है।

Honor Magic V Flip 2 की कीमत कितनी है?

Honor Magic V Flip 2 की शुरुआती कीमत CNY 5,499 (लगभग 66,900 रुपये) है।

इस फोन में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है?

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Advertisement

Honor Magic V Flip 2 कब से सेल में मिलेगा?

ये फोन 28 अगस्त से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Honor Magic V Flip 2 की बैटरी कितनी है?

इसमें 5,500mAh बैटरी है जो 80W wired और 50W wireless चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इस फोन के कलर ऑप्शन कौन-कौन से हैं?

Dawn Purple, Dream Weaver Blue, Moon Shadow White और Titanium Air Grey।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.