Honor के 6.3-इंच डिस्प्ले वाले कॉम्पैक्ट और स्लिम स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जल्द होगा लॉन्च!

टिप्सटर ने यहां डिवाइस के मॉडल नेम का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है, लेकिन इशारों से इसके एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप होने का अंदाजा लगता है। डिवाइस Honor Magic 7 Mini हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Honor का कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है
  • कंपनी अपनी Honor Magic 7 सीरीज में एक मिनी वेरिएंट लॉन्च कर सकती है
  • इसे संभवत: Honor Magic 7 Mini कहा जाएगा

Photo Credit: Honor

Honor का कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। पिछले कुछ समय में एक के बाद एक कई ब्रांड्स अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। Honor भी इसी दिशा में चल रही है। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी Honor Magic 7 सीरीज में एक मिनी वेरिएंट लॉन्च कर सकती है, जिसे संभवत: Magic 7 Mini कहा जाएगा। अब, एक पॉपुलर टिप्सटर ने इस कथित स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। 

वीबो पर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने एक Honor डिवाइस की जानकारियां लीक की है। टिप्सटर ने यहां डिवाइस के मॉडल नेम का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है, लेकिन इशारों से इसके एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप होने का अंदाजा लगता है। Gsmarena का कहना है कि डिवाइस Honor Magic 7 Mini हो सकता है।
Advertisement

टिपस्टर ने कहा कि फोन में कॉम्पैक्ट 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा, जो कि Vivo X200 Pro Mini, Xiaomi 15 और कथित OnePlus 13T/13 Mini के लगभग समान है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1.5K बताया जा रहा है। आगे कहा गया है कि Honor फोन में अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल होगी, लेकिन इसके आयामों के बारे में डिटेल्स नहीं बताई गई है।

तुलना के लिए बता दें कि वेनिला Honor Magic 7 की मोटाई 7.95 mm है, जबकि Magic 7 Pro की मोटाई 8.8 मिमी है। मिनी मॉडल होने के नाते अपकमिंग Mini की मोटाई और कम हो सकती है।
Advertisement

पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने Honor Magic 7 और Honor Magic 7 Pro को लॉन्च किया था। Honor Magic 7 में 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,264 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 nits पीक ब्राइटनेस और आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन शामिल है। वहीं, Honor Magic 7 Pro में समान फीचर्स के साथ 6.8-इंच का फुल-एचडी+ (1,280 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले है।
Advertisement

Honor Magic 7 सीरीज के दोनों फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करते हैं जो 16GB तक रैम और 1TB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं। इन्हें वर्तमान में Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 स्किन के साथ शिप किया जाएगा।

Honor Magic 7 और Magic 7 Pro 1/1.3-इंच 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 50-मेगापिक्सल सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड शूटर से लैस हैं। वेनिला मॉडल में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है, जबकि प्रो वेरिएंट में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। दोनों हैंडसेट के फ्रंट कैमरे में 50 मेगापिक्सल सेंसर हैं।
Advertisement

Honor Magic 7 में 5,650mAh की बैटरी है, जबकि Magic 7 Pro में 5,850mAh की बैटरी है। ये 100W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। दोनों हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। इनमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS, AGPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.