Honor Magic 5 Ultimate Edition: 16GB रैम और 5,450mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Honor फोन, जानें कीमत

Honor Magic 5 Ultimate Edition को 16GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी चीन में कीमत CNY 6,699 (लगभग 79,200 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, अपडेटेड: 7 मार्च 2023 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 5 Ultimate की चीन में कीमत CNY 6,699 (लगभग 79,200 रुपये) है
  • ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करता है फोन
  • फोन में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल

Honor Magic 5 Ultimate Edition की चीन में कीमत CNY 6,699 (लगभग 79,200 रुपये) है

Honor Magic 5 Ultimate Edition स्मार्टफोन सोमवार को चीन में लॉन्च किया गया। हैंडसेट दो कलर वेरिएंट और सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और कैपेसिटिव मल्टी-टच सपोर्ट के साथ 6.81 इंच का OLED डिस्प्ले है। Honor Magic 5 Ultimate Edition में 66W वायर्ड और 50W वायरलेस सपोर्ट के साथ 5,450mAh क्षमता की बैटरी दी गई है।
 

Honor Magic 5 Ultimate Edition price, availability

Honor Magic 5 Ultimate Edition को 16GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी चीन में कीमत CNY 6,699 (लगभग 79,200 रुपये) है। इसे ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन ऑनर चीन की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Honor Magic 5 Ultimate Edition specifications

Honor Magic 5 Ultimate Edition Android 13 पर आधारित MagicOS 7.1 पर चलाता है और डुअल सिम कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह कैपेसिटिव मल्टी-टच सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.81-इंच फुल-एचडी+ (1,312 x 2,848 पिक्सल) OLED डिस्प्ले से लैस है। हैंडसेट 16GB रैम के साथ जुड़े ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करता है।

ऑनर मैजिक 5 अल्टीमेट एडिशन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3D डेप्थ कैमरा है। 
Advertisement

फोन 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी शामिल हैं। इसमें 66W सुपर फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बैटरी क्षमता 5,450mAh है। फोन वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप शामिल है। हॉनर मैजिक 5 अल्टीमेट एडिशन का डाइमेंशन 162.9×76.7×8.77mm और वजन 217 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5450mAh एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2848x1312 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.