Honor Dussehra Sale में Honor 7A और Honor 8 Pro को 1 रुपये में खरीदने का मौका

Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा कर दी है। हॉनर अपनी आधिकारिक साइट पर Honor Dussehra Sale का आयोजन करने जा रही है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2018 17:16 IST
ख़ास बातें
  • 10 अक्टूबर से शुरू होगी Honor Dussehra Sale
  • हॉनर के कुछ प्रोडक्ट्स मिलेंगे 1 रुपये में
  • Honor Band 3 को 1 रुपये में खरीदने का मौका
फेस्टिव सीजन आने से पहले हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा कर दी है। हॉनर अपनी आधिकारिक साइट पर Honor Dussehra Sale का आयोजन करने जा रही है। सेल 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी। हॉनर दशहरा सेल में Honor 9N, Honor 9 Lite, हॉनर 7एस, Honor 7A, हॉनर 7सी, Honor Play और Honor 8 Pro स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि Amazon Great Indian Festival सेल भी इसी दौरान शुरू होगी। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली सेल में हॉनर स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स को लिस्ट कर दिया गया है।

हॉनर दशहरा सेल में 1,800 रुपये के फ्री कूपन, 4,000 रुपये के डिस्काउंट और चुनिंदा स्मार्टफोन 1 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। न्यूनतम 20,000 रुपये, 10,000 रुपये और 5,00 रुपये की खरीदारी करने पर क्रमश: 1,000 रुपये, 5,00 रुपये और 300 रुपये के कूपन जीत सकते हैं। स्मार्टफोन खरीदते समय कूपन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। Honor Dussehra Sale में हॉनर 7एस 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वैसे इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है। हॉनर 9एन के 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह हैंडसेट 11,999 रुपये में बेचा जाएगा।  3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, लेकिन यह हैंडसेट 9,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होग।
Advertisement
 

बता दें कि अभी दोनों ही वेरिएंट 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 3,000 रुपये की कटौती के बाद Honor 7A स्मार्टफोन 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। Honor 9 Lite की कीमत 13,999 रुपये है लेकिन आप इस हैंडसेट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इसके अलावा Honor Play और Honor 7C पर भी डिस्काइंट दिया जाएगा।

सेल के दौरान आपके पास हॉनर 7ए और हॉनर 8 प्रो और Honor Band 3 को एक रुपये में खरीदने का मौका भी मिलेगा। बता दें कि हॉनर बैंड 3 का स्टॉक सीमित है। MobiKwik, वोडाफोन और रिलायंस जियो की तरफ से भी Honor Dussehra Sale में ग्राहकों को ऑफर्स दिए जाएंगे। हॉनर 7एस, Honor Play, हॉनर 9एन, Honor 10, हॉनर व्यू 10, Honor 7X, हॉनर 7ए, Honor 9 Lite, हॉनर 7सी, Honor 5X और हॉनर 8 प्रो की खरीद पर मोबीक्विक यूजर को 20 प्रतिशत सुपरकैश मिलेगा। हॉनर प्ले की खरीद पर वोडाफोन की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक और अतिरिक्त 50 जीबी 4 जी डेटा दिया जाएगा। Honor 7S, Honor 9N, Honor 7A, Honor 7C और हॉनर 10 की खरीद पर जियो की तरफ से 120 जीबी फ्री डेटा मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.