Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!

फोन में बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 नवंबर 2026 07:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है
  • यह 7000mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आता है
  • फोन में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है

Honor Choice T20 कंपनी का नया फोन है जो iPhone 17 Pro जैसे डिजाइन में नजर आता है।

Photo Credit: Honor

Honor Choice T20 कंपनी का नया फोन है जो iPhone 17 Pro जैसे डिजाइन में नजर आता है। फोन में बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गी है। यह 7000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में कंपनी ने कई और आकर्षक फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस विस्तार से। 

Honor Choice T20 Price

Honor Choice T20 को कंपनी ने रूस की मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत RUB 11,999 (13,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन तीन रंगों में पेश किया गया है जिसमें ओरेंज, सिल्वर, और ब्लैक शामिल है। 

Honor Choice T20 Features

Honor Choice T20 में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन IPS डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें 1576 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। हॉनर का यह स्मार्टफोन Unisoc T7250 चिपसेट से लैस होकर आता है। यह 12nm प्रोसेसिंग पर बना है। इस चिपसेट के दो कोर 1.8GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि 6 कोर 1.6GHz पर क्लॉक किए गए हैं। रैम, स्टोरेज की बात करें तो फोन में 4GB रैम मिलती है, और 64GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएस़डी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा की ओर से देखें तो रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने फोन में बड़ी बैटरी लगाई है। यह 7000mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। दावा है कि फोन सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक चल सकता है। 

Advertisement

Honor Choice T20 में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 4G, डुअल बैंड WiFi 5, ब्लूटूथ 5.2, USB-C पोर्ट का सपोर्ट है। साउंड के लिए इसमें सिंगल स्पीकर मिलता है। वहीं दो माइक्रोफोन इसमें मौजूद हैं। फोन की मोटाई 8.75mm है। इसका वजन 213 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  3. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  2. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  3. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  4. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  7. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  8. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  9. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.