Honor X9b के साथ Honor Choice Earbuds X5 और Honor Choice Watch होगी भारत में 15 फरवरी को लॉन्च

Honor 15 फरवरी को भारत में Honor X9b स्मार्टफोन के साथ Honor ब्रांडेड वायरलेस ईयरबड्स Honor Choice Earbuds X5 और स्मार्टवॉच Honor Choice Watch लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Honor X9b की खासियत इसकी अल्ट्रा-बाउंस डिस्प्ले होगी।
  • Honor X9b स्मार्टफोन में 5,800mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Honor X9b में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर होगा।

Honor X9b में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

HTech स्मार्टफोन के अलावा अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए तैयार कर रहा है। कंपनी 15 फरवरी को भारत में Honor X9b स्मार्टफोन के साथ Honor ब्रांडेड वायरलेस ईयरबड्स Honor Choice Earbuds X5 और स्मार्टवॉच Honor Choice Watch लॉन्च करेगी। डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर उपलब्ध होगी। यहां हम आपको Honor Choice Watch के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor Choice Earbuds X5 के बारे में HTech ने कहा कि वे X-सीरीज के साथ आएंगे और बैलेंस्ड और प्रीमियम क्वालिटी ऑडियो अनुभव प्रदान करने पर फोकस करेंगे। कंपनी एडवांस 30dB ANC एल्गोरिदम और 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है। इसके साथ Honor की AI स्पेस कंपेनियन ऐप भी शुरुआत करेगी।
Advertisement

इसी प्रकार Honor Choice Watch के साथ Honor हेल्थ ऐप की शुरुआत होगी जो कि स्मार्टवॉच के साथ आएगी। इस स्मार्टवॉच में 1.95 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी। इसमें दिए जाने वाली बैटरी एक बार चार्ज होकर 12 दिनों तक चलेगी। इसमें जीपीएस होगा, जिसका मतलब है कि आप अपना स्मार्टफोन घर पर छोड़ने के बावजूद भी दौड़ने और जॉगिंग पर नजर रख पाएंगे। यह स्मार्टवॉच 120 वर्कआउट मोड का सपोर्ट करेगी और वन-क्लिक एसओएस कॉलिंग के साथ आएगी। Honor Choice Watch 5ATM रेटेड होगी जिसका मतलब है कि यूजर्स इसे तैराकी के दौरान अपने साथ ले जा सकेंगे।

Honor X9b 15 फरवरी को लॉन्च होने वाला तीसरा प्रोडक्ट होगा। इसकी खासियत इसकी अल्ट्रा-बाउंस डिस्प्ले होगी जो साफ तौर पर इतनी मजबूत और दमदार है कि आपको कभी भी इस पर टेम्पर्ड ग्लास लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसको लेकर HTech की प्रोडक्ट मार्केटिंग टीम जानकारी देगी। Honor X9b में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 5,800mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर होगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP53-rated design
  • Phone can survive drops
  • Large battery with excellent standby
  • Bad
  • Weak overall camera performance
  • Relatively slow wired charging
  • No charger in the box
  • Limited software upgrade commitment
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2652x1200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.