Honor 9A और Honor 9S भारत में हुए लॉन्च, कीमत 6,499 रुपये से शुरू

Honor 9A और Honor 9S दोनों ही फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आते हैं और मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करते हैं। हालांकि, इसमें कुछ अंतर भी है, जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9A और Honor 9S भारत में लॉन्च हो गए हैं
  • हॉनर 9ए की कीमत 9,999 रुपये और हॉनर 9एस की कीमत 6,499 रुपये है
  • दोनों फोन अमेज़न के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

Honor 9A की भारत में कीमत 9,999 रुपये है

Honor 9A और Honor 9S को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों नए हॉनर फोन Google Play के बजाय Huawei के AppGallery के साथ आते हैं। हॉनर 9ए और हॉनर 9एस दोनों ही फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आते हैं और मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करते हैं। हालांकि, इसमें कुछ अंतर भी है, जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। Honor 9A ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जबकि Honor 9S में सिंगल कैमरा है। हॉनर 9ए और हॉनर 9एस की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और सभी अंतरों को जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ें।
 

Honor 9A, Honor 9S price in India, launch offers

भारत में हॉनर 9ए के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि हॉनर 9एस की कीमत 6,499 रुपये है। Honor 9A मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लू रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसके विपरीत, Honor 9S में ब्लू और ब्लैक रंग विकल्प मिलेंगे। दोनों फोन अमेज़न के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, हॉनर 9ए  को 6 अगस्त को सुबह 11 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि हॉनर 9एस उसी तारीख को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश होगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Honor 9A पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी, जबकि हॉनर 9एस 500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए Honor 9A की खरीद पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। दोनों फोन को छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्पों में खरीदने का भी विकल्प मिलेगा।
 

Honor 9A specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1 पर क शीर्ष पर चलता है और इसमें 6.3 इंच का एचडी + (720x1,600 पिक्सल) फुल व्यू डिस्प्ले है। यह टीयूवी रीनलैंड-प्रमाणित आई केयर मोड और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762R चिपसेट पर चलता है, जो 3 जीबी रैम के साथ मिलकर बनाया गया है। फोटो और वीडियो के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी है।
Advertisement

हॉनर 9ए में 64 जीबी का स्टोरेज मिलती है, जिसे एक समर्पित स्लॉट के जिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल है। फोन के पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, फोन में 5,000 एमएएच बैटरी मिलती है, जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Honor 9S specifications

डुअल-सिम (नैनो) ऑनर 9एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर काम करता है और इसमें 5.45-इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) फुल व्यू डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन मीडियाटेक MT6762R चिपसेट और 2 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें पीछे की तरफ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। फ्रंट में आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।
Advertisement
 

हॉनर 9एस में 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। Honor 9A में 3,020mAh बैटरी मिलती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.