Honor 9A, Honor 9S और MagicBook 15 लैपटॉप आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें सब कुछ

Honor 9A, Honor 9S और Honor MagicBook 15 भारत में आज दोपहर 2 बजे लॉन्च होंगे। लॉन्च को हॉनर ​​इंडिया के फेसबुक अकाउंट और यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9A की भारत में कीमत हो सकती है 11,999 रुपये
  • Honor 9A, Honor 9S और MagicBook 15 ग्लोबल मार्केट में हो चुके हैं लॉन्च
  • आज दोपहर 2 बजे यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट के जरिए देख सकते हैं इवेंट

Honor 9A की भारत में कीमत 11,999 रुपये हो सकती है

Honor 9A, Honor 9S और Honor MagicBook 15 को आज भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। हॉनर 9ए और हॉनर 9एस कंपनी की ओर से किफायती पेशकश होंगे। वहीं, मैजिकबुक 15 देश में कंपनी की ओर से पहला लैपटॉप होगा। लॉन्च को हॉनर ​​के सोशल मीडिया चैनलों के जरिए से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Honor 9A, Honor 9S और MagicBook 15 को ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है। Amazon और Flipkart ने हाल ही में तीनों नए हॉनर डिवाइसों के भारत लॉन्च को टीज़ किया था, इससे यह पता चलता है दोनों ई-कॉमर्स दिग्गज इन प्रोडक्ट्स के ऑनलाइन रिटेल पार्टनर होंगे।
 

Honor 9A, Honor 9S, Honor MagicBook 15 launch in India time, live stream details

Honor 9A, Honor 9S और Honor MagicBook 15 भारत में आज दोपहर 2 बजे लॉन्च होंगे। लॉन्च को हॉनर ​​इंडिया के फेसबुक अकाउंट और यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव दिखाया जाएगा। यहां लॉन्च लाइव देखने के लिए नीचे एक वीडियो भी दिया गया है।

 

Honor 9A, Honor 9S, Honor MagicBook 15 price in India (expected)

जैसा कि गुरुवार को अमेज़न पर देखा गया था, भारत में हॉनर 9ए के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 11,999 रुपये होगी। फोन को रूस में RUB 10,990 (लगभग 11,200 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, इस बात की कोई स्पष्टता नहीं है कि यह भारतीय बाज़ार में भी केवल एक ही वेरिएंट लाया जाएगा या एक से अधिक।

भारत में Honor 9S की कीमत का खुलासा होना बाकी है। फिर भी, इसकी कीमत ग्लोबल बाज़ारों के समान हो सकती है। हॉनर 9एस को रूस में RUB 6,990 (लगभग 7,100 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। दूसरी ओर, Honor MagicBook 15 की कीमत अभी अज्ञात है, क्योंकि फरवरी में ग्लोबल लॉन्च के समय ब्रांड ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था।
Advertisement
 

Honor 9A specifications

हॉनर 9ए में 6.3 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट पर काम करता है, जो 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Honor 9A में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी है।

हॉनर 9ए पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस आता है।
Advertisement
 

Honor 9S specifications

दूसरी ओर, हॉनर 9एस में 5.45-इंच का एचडी+ (720x1,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है और यह मीडियाटेक MT6762R चिपसेट पर काम करता है। फोन में 2 जीबी रैम 32 जीबी एक्पेंडेबल स्टोरेज मिलती है। इसमें 8-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है।

Honor 9S के कनेक्टिविटी विकल्प Honor ​​9A के समान हैं। इसका मतलब है कि आपको इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलते हैं। फोन में 3,020mAh की बैटरी मिलती है और इसका वज़न 144 ग्राम है।
Advertisement
 

Honor MagicBook 15 specifications

हॉनर मैजिकबुक 15 में 15.6-इंच फुलव्यू डिस्प्ले और यह AMD Ryzen 5 3500U सीपीयू मिलता है। लैपटॉप में 8 जीबी DDR4 डुअल-चैनल रैम शामिल है। 256 जीबी पीसीआईई एसएसडी भी मिलती है। नोटबुक पॉप-अप वेबकैम के साथ आता है और इसमें S-शेप फैन डिज़ाइन शामिल है। इसमें आपको यूएसबी 2.0, यूएसबी 3.0, एचडीएमआई, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिलेगा। नोटबुक में 65W यूएसबी टाइप- सी चार्जर भी मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Ryzen 5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10

एसएसडी

256GB

वज़न

1.53 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.