Honor 8X जल्द होगा लॉन्च, बेहद पावरफुल होने का दावा

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने अगले हैंडसेट Honor 8X का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। टीजर पोस्टर को वेबसाइट Weibo पर जारी किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2018 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8X का ऑफिशियल टीजर पोस्टर जारी
  • Honor 8X में हो सकती है 7.12 इंच की बड़ी डिस्प्ले
  • हॉनर 8एक्स में हो सकता है पावरफुल प्रोसेसर
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने अगले हैंडसेट Honor 8X का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। याद करा दें कि कुछ समय पहले हॉनर 8एक्स को वेबसाइट TENAA पर स्पॉट किया गया था। टीजर पोस्टर को वेबसाइट Weibo पर जारी किया गया है। उम्मीद है कि आगे आने वाले टीजर में हॉनर 8एक्स के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने आएगी। लेकिन आपको बता दें कि Honor 8X ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और रैम के साथ लॉन्च हो सकता है। फिलहाल Honor 8X लॉन्च डेट और कीमत के बारे में पता नहीं लग पाया है। याद करा दें कि Honor 7X पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था और ऐसी संभावना है कि इस साल अक्टूबर के आस पास ही Honor 8X को भी लॉन्च किया जाएगा।  

कुछ समय पहले वेबसाइट टीना पर लीक हुई तस्वीर से इस बात का संकेत मिला था कि हॉनर 8एक्स में 7.12 इंच की वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी जा सकती है। Honor 8X में डुअल रियर कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। हुवावे हॉनर 8एक्स आपकी सोच और सभी सीमाओं को पार कर देगा। टीजर इस बात की और इशारा कर रहा है कि Honor 8X में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ज्यादा होगा।

Honor 8X के स्पेसिफिकेशन

वेबसाइट TENAA पर हॉनर 8एक्स के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। उम्मीद है कि 4जी वोल्ट वाला Honor 8X एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। हुवावे का इस हैंडसेट में 7.12 इंच की फुल एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2244 पिक्सल होगा। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 हो सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4जीबी रैम दी जा सकती है। फोटो, वीडियो आदि फाइलों को सेव करने के लिए 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।


 

अब बात कैमरा की। Honor 8X में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  4,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 177.57x86.24x8.13 मिलीमीटर और वजन 210 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट मिलेगा। हॉनर 8एक्स में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • Bad
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 8X, Honor 8X specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.