54MP कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर से लैस Honor 80 GT लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Honor 80 GT की चीन में शुरूआती कीमत CNY 3,299 (करीब Rs. 40,000) है। यह कीमत इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Honor 80 GT को चीन में लॉन्च कर दिया गया है।
  • Honor 80 GT की चीन में शुरूआती कीमत CNY 3,299 (करीब Rs. 40,000) है।
  • Honor 80 GT एंड्राइड 12 पर बेस्ड MagicOS 7.0 स्किन पर काम करता है।

Honor 80 GT में

Photo Credit: Honor 80

Honor 80 GT को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Honor 80 सीरीज में हुई ये नई एंट्री Honor 80 Pro और स्टैंडर्ड वेरिएंट के बीच में आती है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। Honor के इस नए स्मार्टफोन में 54MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसी के साथ फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6.67-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Honor 80 GT में 4,800mAh की बैटरी के साथ 66W सुपर फास्ट  चार्ज सपोर्ट मिलता है।
 

Honor 80 GT कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Honor 80 GT की चीन में शुरुआती कीमत CNY 3,299 (करीब Rs. 40,000) है। यह कीमत इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं, इसके 16GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,599 (करीब Rs. 43,000) है। कलर ऑप्शन के लिए यह स्मार्टफोन Interstellar Black, Light Rain Meteor और Streaming Mirror कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
 

Honor 80 GT के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honor 80 GT एंड्राइड 12 पर बेस्ड MagicOS 7.0 स्किन पर काम करता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.67-इंच फुल एचडी+  AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल्स और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स की है। Honor 80 GT में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC के साथ Adreno 730 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 16GB तक की रैम और 256GB की स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा के लिए Honor 80 GT में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 54MP का है। इसके अलावा, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल  लेंस के साथ f/2.2 अपर्चर और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ f/2.4 अपर्चर दिया गया है। इसका कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया गया है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

इस फोन में 4,800mAh की बैटरी के साथ 66W सुपर फास्ट चार्ज दिया गया है। Honor 80 GT ड्यूल सिम स्मार्टफोन है जो ड्यूल-बैंड Wi-Fi, एनएफसी और ब्लूटूथ v5.2 सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में फेस रिकग्निशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

54-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.