हॉनर 8 स्मार्ट में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2016 14:55 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 स्मार्ट में 2 जीबी रैम है
  • इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है
  • इस फोन की कीमत 19,999 रुपये है
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉनर 8 लॉन्च कर दिया। इसके अलावा कंपनी ने हॉनर 8 स्मार्ट व हॉनर हॉली स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है। हॉनर 8 स्मार्ट की कीमत 19,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन व्हाइट व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह फोन फ्लिपकार्ट, अमेज़न और हॉनर स्टोर सहित सभी बड़े रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। अभी इस फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

हॉनर 8 स्मार्ट में 5.2 इंच(1080x1920 पिक्सल) इनसेल टच डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। इस फोन में कंपनी का 64-बिट 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 650 चिपसेट है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की ब्रांड-न्यू स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी टेक्नोलॉजी का ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है।

बात करें कैमरे की तो हॉनर 8 स्मार्ट के कैमरे की तो इसमें सोनी आईएमएक्स214 13 मेगापिक्सल कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हॉनर 8 स्मार्ट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी है जिसके करीब 35 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। हॉनर 8 की तरह ही फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

यह फोन एफएम रेडियो सपोर्ट नहीं करता है लेकिन कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802,11 एसी, ब्लूटूथ 4,2, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी और एक इन्फ्रारेड स्कैनर दिया गया है।
Advertisement

कंपनी ने इस इवेंट में हॉनर हॉली 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी कि यह कंपनी का पहला 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

29,999 रुपये वाले कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉनर 8 में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी4 जीपीयू है। 4 जीबी रैम से लैस इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 650

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  2. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  4. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  5. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  6. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  7. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  8. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  9. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  10. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.