Honor 700 Pro का मुख्य आकर्षण इसकी बैटरी होगी जो कि 9000mAh की कही जा रही है।
Honor 700 Pro रियर डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। (सांकेतिक फोटो)
Photo Credit: Honor
Honor 700 Pro कंपनी की अपकमिंग सीरीज का फोन होगा जिसे लेकर अब लीक्स सामने आने लगे हैं। Honor 700 सीरीज अगले महीने मार्केट में दस्तक देने की बातें हो रही हैं। इसमें सीरीज का महत्वपूर्ण मॉडल Honor 700 Pro भी शामिल बताया गया है। फोन के कैमरा और बैटरी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। Honor 700 Pro में कंपनी विशाल बैटरी के साथ 200MP कैमरा दे सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Honor 700 Pro लॉन्च नवंबर में देखने को मिल सकता है। फोन में धांसू फीचर्स सुझाए गए हैं जिनका खुलासा एक चीनी टिप्स्टर ने किया है। वहीं, AnTuTu ने एक Weibo (via) पोस्ट में तीन-मॉडल वाले लाइनअप का जिक्र किया है। इसमें Honor 700 Pro के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस भी सुझाए गए हैं। Honor 700 Pro का मुख्य आकर्षण इसकी बैटरी होगी जो कि 9000mAh की कही जा रही है। इसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Honor 700 Pro दो डिस्प्ले वाला फोन बताया गया है। इसके रियर में 1.72 इंच का डिस्प्ले मौजूद होगा जिसमें कई तरह की जानकारी देखी जा सकेगी, और यूजर को बार-बार मेन डिस्प्ले का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसमें नोटिफिकेशन देखा जा सकेगा। यह रियर कैमरा से सेल्फी खींचने में भी मदद करेगा।
फोन का कैमरा एक बड़ा हाइलाइट होने वाला है। फोन के अंदर कंपनी 200MP कैमरा सेटअप दे सकती है। यह फोन का मेन कैमरा होगा, और साथ में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक में तीसरे कैमरा का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन पूरी संभावना है कि फोन अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर से भी लैस होकर आने वाला है। इससे पहले Honor 600 सीरीज को मैग्नेटिक मिनी डिस्प्ले एक्सेसरी के साथ पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन के रियर में अटैच होती है। इससे यूजर्स सेल्फी के लिए मेन कैमरा का इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही स्मॉल एक्सटर्नल स्क्रीन पर प्रिव्यू देख सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी