हॉनर 6सी स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2017 11:58 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 6सी स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
हुवावे टर्मिनल के सब-ब्रांड हॉनर ने बुधवार को यूरोपीय बाज़ार में अपना अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉनर 8 प्रो लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही कंपनी ने अपना नया किफ़ायती हैंडसेट हॉनर 6सी भी पेश किया। हॉनर 6सी की कीमत 229 डॉलर (करीब 15,900 रुपये) है और यह ग्रे, सिल्वर व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। हॉनर 6सी इस महीने के अंत से यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

हॉनर 6सी में 5 इंच ( 720x1280)एचडी रिज़ॉल्यूशन टचस्क्रीन है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी है। फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  
Advertisement

कैमरे की बात करें तो हॉनर 6सी में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे से 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकतेहैं।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर हुवावे की ईएमयूआी 4.1 स्किन दी गई है। हॉनर 6सी को पावर देने के लिए 3020 एमएएच की बैटरी है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि यूज़र एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। हॉनर 6सी में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का वज़न 138 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.