Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत

Honor ने चीन में नई Honor 600 सीरीज लॉन्च कर दी है। नए स्मार्टफोन्स में 200MP कैमरा, 120Hz OLED डिस्प्ले और 8600mAh तक बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मई 2026 19:49 IST
ख़ास बातें
  • Honor 600 सीरीज में 8600mAh तक बैटरी दी गई है
  • स्मार्टफोन्स 200MP कैमरा और 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आए हैं
  • Honor 600 Pro में नया Dimensity 8550 Elite प्रोसेसर मिलता है

Photo Credit: Honor

Honor ने चीन में अपनी नई Honor 600 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप में Honor 600 Super, Honor 600 Pro और Honor 600 Vitality Edition पेश किए हैं। नए स्मार्टफोन्स बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और 120Hz OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। खास बात यह है कि चीन में लॉन्च हुए Honor 600 Pro मॉडल में Snapdragon चिप की जगह नया MediaTek Dimensity 8550 Elite प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इन फोन्स में 8000mAh से ज्यादा बैटरी भी दी है, जो ग्लोबल वेरिएंट्स से अलग है।

Honor 600 सीरीज की कीमत चीन में 2699 युआन यानी करीब 37,800 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत Honor 600 Vitality Edition के 8GB + 256GB वेरिएंट की है। वहीं Honor 600 Super के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 3299 युआन यानी करीब 46,200 रुपये रखी गई है। Honor 600 Pro के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3899 युआन यानी लगभग 54,600 रुपये है। टॉप 16GB + 512GB मॉडल 4699 युआन यानी करीब 65,800 रुपये में लॉन्च हुआ है। कंपनी के मुताबिक Honor 600 Super और Honor 600 Pro की बिक्री 29 मई से शुरू होगी, जबकि Vitality Edition 3 जून से उपलब्ध होगा।

Honor 600 और Honor 600 Pro दोनों में 6.57 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 8000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM Dimming सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज के साथ आता है।

Honor 600 Super
Photo Credit: Honor

परफॉर्मेंस की बात करें तो Honor 600 Super में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Honor 600 Pro में नया MediaTek Dimensity 8550 Elite चिपसेट मिलता है। दोनों फोन्स में 12GB और 16GB RAM ऑप्शन के साथ 512GB तक स्टोरेज दी गई है। यह सीरीज Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करती है।

फोटोग्राफी के लिए Honor 600 सीरीज में 200MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं Honor 600 Pro में अतिरिक्त 50MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा भी दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Honor 600 Vitality Edition
Photo Credit: Honor

बैटरी की बात करें तो Honor 600 Super में 8600mAh बैटरी दी गई है, जो 80W SuperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Honor 600 Pro में 8000mAh बैटरी मिलती है। Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। दोनों फोन्स 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो सीरीज में 5G, Wi-Fi 6, NFC, Bluetooth 5.4/6.0 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा Honor 600 Super में In-Display Optical Fingerprint Sensor दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में Ultrasonic Fingerprint Sensor मिलता है। दोनों फोन्स IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
  3. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  4. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  6. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  7. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  8. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.