Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Honor ग्लोबल बाजार में Honor 600 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Honor 600 और Honor 600 Pro शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 09:06 IST
ख़ास बातें
  • Honor 600 और Honor 600 Pro में 6.57 इंच की डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
  • Honor 600 और Honor 600 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा आ सकता है।
  • Honor 600 और Honor 600 Pro में 6,400mAh की बैटरी मिल सकती है।

Honor 600 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Photo Credit: Honor

Honor ग्लोबल बाजार में Honor 600 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Honor 600 और Honor 600 Pro शामिल हैं। आगामी 600 सीरीज फोन के लॉन्च होने से पहले कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। आगामी ऑनर डिवाइसेज में राउंड कॉर्नर वाले रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहे हैं। इसके अलावा Winfuture.de की एक रिपोर्ट में Honor 600 और Honor 600 Pro के लीक रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। आइए Honor 600 और Honor 600 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor 600, 600 Pro होंगे 23 अप्रैल को लॉन्च

Honor की फ्रांस वेबसाइट से पता चला है कि Honor 600 सीरीज देश में 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे) लॉन्च होगी। इसके अलावा Honor ग्लोबल ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए भी Honor 600, 600 Pro की झलक दिखाई है। कंपनी ने आगामी Honor 600 लाइनअप के डिजाइन का खुलासा किया है। टीजर में दो अलग-अलग कैमरा डिजाइन वाले फोन नजर आ रहे हैं, जो कि जो 600 और 600 Pro हो सकते हैं और अंतर साफ नजर आ रहा है। टीजर से दोनों फोन में मिलने वाले कम से कलर का भी पता चल गया है, लेकिन अन्य कलर ऑप्शन भी हैं।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

कंपनी की फ्रेंच वेबसाइट पर, Honor 600 ब्लैक, गोल्डन व्हाइट और ऑरेंज कलर में लिस्ट किया गया है। इसमें एक राउंड रेकटेंगुलर आइलैंड के अंदर अलग-अलग राउंड स्लॉट में वर्टिकल ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही लेंस के बगल में एक पिल-शेप मॉड्यूल में एक छोटा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश भी है। वहीं Honor 600 Pro ब्लैक और गोल्डन व्हाइट कलर में नजर आया है,जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें दो लेंस छोटे सर्कुलर स्लॉट में लगे हैं, जिसके साथ एक तीसरा लंबा लेंस भी है, जो बेहतर जूम कैपेसिटी वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगता है।

Advertisement

Honor 600, 600 Pro Specifications (Expected)


रिपोर्ट के अनुसार, Honor 600 और Honor 600 Pro में 6.57 इंच की डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रेजॉल्यूशन 2728x1264 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलेंगे। Honor 600 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जिसके साथ 8GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं Honor 600 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकता है। इन दोनों ही फोन में 6,400mAh की बैटरी मिल सकती है, 600 की बैटरी 60W फास्ट चार्जिंग और 600 Pro की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 600, 600 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। जबकि 600 Pro में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6E/वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4/6.0, एनएफसी, इन्फ्रारेड ब्लास्टर मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। दोनों फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस हो सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  3. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  4. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  5. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  6. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  7. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  8. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  10. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.