Honor 30 Lite और Honor X10 Max स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ हुए लॉन्च, ये हैं खूबियां

Honor 30 Lite के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) है। वहीं, Honor X10 Max के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 22,200 रुपये) है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Honor 30 Lite ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,000mAh बैटरी से है लैस
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी है Honor X10 Max की खासियत
  • दोनों हॉनर स्मार्टफोन में शामिल है MediaTek Dimensity 800 चिपसेट

Honor 30 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा और MediaTek Dimensity 800 चिपसेट मिलता है

Honor 30 Lite और Honor X10 Max फोन Huawei सब-ब्रांड Honor की लेटेस्ट पेशकश हैं। स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए हैं और प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। हॉनर 30 लाइट और हॉनर एक्स10 मैक्स दोनों ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 चिपसेट पर काम करते हैं। नए लॉन्च किए गए दोनों हॉनर फोन 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग विकल्प और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। नया Honor 30 Lite चार रंग के विकल्पों में आता है, जबकि Honor X10 Max को तीन विकल्पों में लॉन्च किया है।
 

Honor 30 Lite, Honor X10 Max price

हॉनर 30 लाइट के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) है। इसके 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,100 रुपये) और 2,199 चीनी युआन (लगभग 23,300 रुपये) है। Honor 30 Lite के सभी वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक, फैंटम सिल्वर, समर रेनबो और विज़ार्ड ऑफ ओज़ (ग्रीन) कलर ऑप्शन में आते हैं। फोन Vmall.com के साथ ही आधिकारिक Huawei चैनलों के जरिए प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

Honor X10 Max के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 22,200 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 2,499 युआन (लगभग 26,500 रुपये) है। फोन लाइटस्पीड सिल्वर, प्रोबिंग ब्लैक और रेसिंग ब्लू रंग विकल्पों में आता है। यह Vmall.com के जरिए प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
 

Honor 30 Lite specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 30 लाइट एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी रैम के साथ आता है।
Advertisement

Honor 30 Lite में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर और 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हॉनर 30 लाइट में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी वीओएलटी, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस/ग्लोनास/बेईडोऊ, ब्लूटूथ और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर बोर्ड में ग्रेविटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। फोन में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक भी मिलता है। Honor 30 Lite में 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh बैटरी आती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 30 मिनट में 53 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।
Advertisement

हॉनर 30 लाइट का डाइमेंशन 160x75.32x8.35 मिलीमीटर और वज़न 192 ग्राम है।
 

Honor X10 Max specifications 

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर एक्स 10 मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर चलता है। फोन में 7.09 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जो 780 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस आता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी रैम के साथ आता है।
Advertisement

Honor X10 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हॉनर एक्स10 मैक्स में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है और इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। हॉनर एक्स10 मैक्स की मोटाई 8.3 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.09 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.