Honor 20i होगा 17 अप्रैल को लॉन्च, Honor 20 Lite के स्पेसिफिकेशन व फोटो लीक

Honor 20i को चीनी मार्केट में 17 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2019 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Honor 20 Lite हैंडसेट Honor 20i जैसा ही है
  • Honor 20i में हो सकता हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर
  • हॉनर 20 लाइट में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
Honor 20i को चीनी मार्केट में 17 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है। यह जानकारी Huawei के सब-ब्रांड Honor ने दी। ब्रांड ने वीबो पर एक टीज़र वीडियो भी ज़ारी किया है जिसमें हॉनर 20आई का वाटरड्रॉप नॉच नज़र आ रहा है। Honor 20i के साथ Honor ने MagicBook 2019 को भी लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। यह कंपनी के Honor MagicBook का अपग्रेड होगा। दूसरी तरफ, Honor 20 Lite के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। Honor 20 Lite हैंडसेट Honor 20i जैसा ही है। यह भी कंपनी की हॉनर 20 सीरीज़ का मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा।

Huawei से सब-ब्रांड Honor ने मंगलवार को Honor 20i के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया। ब्रांड ने टीज़र वीडियो ज़ारी करके बताया कि इसमें 32 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा होगा। नए हॉनर फोन में वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है। इस फोन को लॉन्च किए जाने के बाद मार्केट में जल्द ही Honor 20 और Honor 20 Pro को भी उतारा जा सकता है।

जानकारी मिली है कि Honor 20i में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले, 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी/ 6 जीबी रैम हो सकते हैं। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी हो सकती है। इसकी बैटरी 3,400 एमएएच की होगी। गौर करने वाली बात है कि कुछ ऐसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ बीते महीने रूसी मार्केट में Honor 10i लॉन्च हुआ था।

Honor 20i के अलावा हुवावे से सब-ब्रांड Honor ने वीबो पर यह भी ऐलान किया कि वह 17 अप्रैल को Honor MagicBook 2019 को लॉन्च करेगी। नया नोटबुक कंपनी द्वारा बीते साल लॉन्च किए गए MagicBook का अपग्रेड होगा।
Advertisement
 
 
Honor 20 Lite स्पेसिफिकेशन, कीमत (अनुमानित)
Advertisement
WinFuture.de ने Honor 20 Lite के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स लीक किए हैं। हॉनर 20 लाइट में 6.21 इंच फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में डिस्प्ले नॉच और बेहद ही पतले बेज़ल होंगे।

Honor 20 Lite में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है।
Advertisement

WinFuture.de का दावा है कि हॉनर 20 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी दिया जाएगा। आखिर में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग टर्शियरी सेंसर भी होगा।
 

एंड्रॉयड पाई पर चलने वाले Honor 20 Lite में ईएमयूआई का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.2 जैसे कनेक्टिविटी फीचर से लैस होगा। दावा है कि फोन में दो नैनो सिम कार्ड स्लॉट और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट होगा। Honor 20 Lite की बैटरी 3,400 एमएएच होने की जानकारी मिली है।
Advertisement

लीक हुए रेंडर्स से ऐसा प्रतीत होता है कि Honor 20 Lite का डिज़ाइन हाल में लॉन्च किए गए Honor 10i से बहुत हद तक मेल खाता है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और बैकपैनल ग्रेडिएंट डिज़ाइन वाला है।

WinFuture.de का दावा है कि Honor 20 Lite मार्केट में 280 यूरो (करीब 22,000 रुपये) में आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.