Honor 20i के स्पेसिफिकेशन आए सामने

Honor 20i: हॉनर 20आई के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2019 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Honor 20i के बैक पैनल पर हैं तीन रियर कैमरे
  • 3,400 एमएएच की बैटरी है Honor 20i में
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस होगा हॉनर 20आई

Honor 20i: हॉनर 20आई के स्पेसिफिकेशन आए सामने

Photo Credit: Vmall/Honor

Honor 20i के आधिकारिक लॉन्च से पहले चीनी मार्केट में हॉनर 20आई के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Honor 20i को Vmall पर लिस्ट कर दिया गया है और लिस्टिंग से फोन के सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चल गया है। हॉनर 20आई (Honor 20i) के तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट हैं, हालांकि इनकी कीमत से अभी पर्दा नहीं उठा है। लिस्टिंग के मुताबिक, Honor 20i में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, वाटरड्रॉप नॉच, तीन रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी है जो 10 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

वेबसाइट Vmall ने चीन में Honor 20i स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। 100 चीनी युआन (लगभग 1,000 रुपये) का भुगतान कर हॉनर 20आई (Honor 20i) के लिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। Honor ब्रांड के इस नए फोन को तीन कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है- ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड और मैजिक नाइट ब्लैक।  

रैम और स्टोरेज के आधार पर इसके तीन वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट की कीमत से पर्दा 17 अप्रैल को आयोजित इवेंट के दौरान ही उठेगा। Honor 20i में वाटरड्रॉप नॉच, ट्रिपल एआई रियर कैमरा सेटअप, फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन के निचले हिस्से में बॉर्डर पतला है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हाइब्रिड डुअल-सिम वाले Honor 20i को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 के साथ उतारा जा सकता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर। इसकी बैटरी 3,400 एमएएच की होगी जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात Honor 20i स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की। एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई ब्यूटी, नाइट सीन मोड, पोर्टेट मोड, प्रोफेशनल कैमरा, पैनारोमा समेत कई फीचर्स हैं। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो एआई ब्यूटी फीचर से लैस है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल है। आंखों के प्रोटेक्शन के लिए Honor 20i फोन TUV Rheinland सर्टिफाइड है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर और वज़न 164 ग्राम है।

इसके अलावा Honor ने सोमवार को घोषणा की है कि कंपनी हॉनर 20 सीरीज़ से 21 मई को पर्दा उठाएगी। Honor 20i के अलावा Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20A को भी इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feature-rich EMUI skin
  • Dependable performance
  • Bad
  • Lacks Widevine L1 support
  • Sub-par battery life
  • No 4K video recording
  • Underwhelming cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 20i, Honor 20i Price, Honor 20i specifications, Honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.