Honor 200 Lite होगा 19 सितंबर को भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Honor 200 Lite में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Honor 200 Lite में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Honor 200 Lite में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor 200 Lite में 4,500mAh की बैटरी है।

HONOR 200 Lite में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने हाल ही में भारतीय बाजार में कुछ नए स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें Honor 200, Honor 200 Pro और Magic 7 Pro शामिल हैं। अब ब्रांड 19 सितंबर को देश में Honor 200 Lite को पेश करने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक घोषणा से पहले ही ई-कॉमर्स साइट अमेजन की माइक्रोसाइट के जरिए काफी कुछ पता चल चुका है। यहां हम आपको Honor 200 Lite के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor 200 Lite भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन है। हालांकि, इसे पहले ही ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जा चुका है। Honor 200 Lite भारत में 34,998 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आएगा, जो इसे Honor 200 5G से कम कीमत पर रखता है। 200 Lite की कीमत लगभग 25,000 रुपये हो सकती है।


Honor 200 Lite Specifications


Honor 200 Lite एक स्लिम और लाइट स्मार्टफोन है, जिसकी मोटाई सिर्फ 6.78 मिमी और वजन 166 ग्राम है। ड्यूराबिलिटी के मामले में स्मार्टफोन को SGS 5-स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने काा सामना कर सकता है। यह सुविधा मैट्रिक्स आई-बीम स्ट्रक्चर, इफेक्ट को एबसोर्ब करने वाले इंटरनल कुशनिंग मैटेरियल और कॉर्नर की सुरक्षा के लिए रेनफोर्स्ड एलॉय मैटेरियल के चलते मिलेगी। यह स्मार्टफोन तीन शेड्स जैसे मिडनाइट ब्लैक, सियान लेक और स्टारी ब्लू में आएगा।

Honor 200 Lite में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। आई प्रोटेकशन के लिए स्क्रीन 3240Hz हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Honor 200 Lite के ग्लोबल वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6080 प्रोसेसर है। वहीं इसमें 35W रैपिड चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी है। ये स्पेसिफिकेशंस भारतीय वेरिएंट में भी मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.