HONOR 200 5G, 200 Pro 5G भारत में लॉन्च, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 50MP पोर्ट्रेट कैमरा से लैस

HONOR 200 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2700 × 1224 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 14:17 IST
ख़ास बातें
  • HONOR 200 Pro 5G के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपये है।
  • HONOR 200 5G के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।
  • HONOR 200 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।

HONOR 200 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: HONOR

HONOR ने भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए HONOR 200 सीरीज को लॉन्च किया है, जिसमें HONOR 200 Pro 5G और HONOR 200 5G शामिल हैं। HONOR 200 सीरीज में सेकेंड जनरेशन 5200mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट प्राइमरी कैमरा और 6.7 इंच की AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको HONOR 200 Pro 5G और 200 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HONOR 200 Series Price


HONOR 200 Pro 5G के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन की बिक्री 20 जुलाई 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon, ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। 200 Pro 5G दो कलर ऑप्शन Ocean Cyan और Black में उपलब्ध है। 20 से 21 जुलाई तक चलने वाली Amazon Prime डेल सेल के दौरान स्मार्टफोन पर 8 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट, ICICI बैंक और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3 हजार रुपये डिस्काउंट, इसके अलावा ग्राहक कुछ चुनिंदा मेनलाइन स्टोर्स में 8,499 रुपये के फ्री ऑनर गिफ्ट का लाभ उठा सकते हैं या इसके बदले 2 हजार रुपये का इंस्टेंट कूपन डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
Advertisement

HONOR 200 5G के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। स्मार्टफोन की बिक्री 20 जुलाई 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon, ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। 200 5G दो कलर ऑप्शन Moonlight White और Black में उपलब्ध है। 20 से 21 जुलाई तक चलने वाली Amazon Prime डेल सेल के दौरान स्मार्टफोन पर 1 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट और बैंक ऑफर से अतिरिक्त 2 हजार रुपये डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक कुछ चुनिंदा मेनलाइन स्टोर्स में 8,499 रुपये के फ्री ऑनर गिफ्ट का लाभ उठा सकते हैं या इसके बदले 2 हजार रुपये का इंस्टेंट कूपन डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इन ऑफर्स के साथ HONOR 200 5G (8GB +256GB) वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये हो जाएगी। 

इसके अलावा ऑरिजनल 100W HONOR चार्जर भी ई-कॉमर्स साइट Amazon, ब्रांड की ऑफिशियल और नजदीकी मेनलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।


Advertisement
HONOR 200 Pro Specifications


HONOR 200 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2700 × 1224 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स तक है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गेमट और 3840Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग प्रदान करती है। इसमें ऑक्टा कोर Adreno 735 GPU के साथ Snapdragon 8s Gen 3 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.9 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50H कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 112° अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/2.4 अपर्चर, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल 2.5x पोर्ट्रेट टेलीफोटो Sony IMX856 कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.3 मिमी, चौड़ाई 75.2 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 199 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G SA/NSA, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ax, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी, स्टीरियो स्पीकर और NFC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी है जो कि 100W SuperCharge फास्ट चार्जिंग और 66W वायरलेस SuperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


Advertisement
HONOR 200 Specifications


HONOR 200 5G में 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2664×1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स तक है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गेमट और 3840Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग प्रदान करती है। इसमें ऑक्टा कोर Adreno 720 GPU के साथ Snapdragon 7 Gen 3 (4nm) मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8GB / 12GB LPDDR5 RAM और 256GB/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.95 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 112° अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/2.4 अपर्चर, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल 2.5x पोर्ट्रेट टेलीफोटो Sony IMX856 कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 161.5 मिमी, चौड़ाई 74.6 मिमी, मोटाई 7.7 मिमी और वजन 187 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G SA/NSA, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ax, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी, स्टीरियो स्पीकर और NFC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी है जो कि 100W SuperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  2. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  5. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  6. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  7. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  8. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  9. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  10. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.