Honor 20 Lite का नया वेरिएंट लॉन्च, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से है लैस

Honor 20 Lite का चीनी वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 सॉफ्टवेयर पर चलता है। डुअल-सिम सपोर्ट वाले इस हॉनर स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2019 18:36 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 20 लाइट के चीनी वेरिएंट में 4,000 एमएएच की बैटरी है
  • Honor 20 Lite के चीनी वेरिएंट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है हॉनर 20 लाइट के इस वेरिएंट में
Honor 20 Lite को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन तीन रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे, किरिन 710एफ प्रोसेसर, फुल-एचडी ओलेड डिस्प्ले और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि चीन में लॉन्च किया गया हॉनर 20 लाइट ग्लोबल मार्केट में इसी नाम से लॉन्च किए गए फोन से बेहद अलग है। नया फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जबकि ग्लोबल मॉडल में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। हॉनर 20 लाइट में वाटरड्रॉप नॉच भी है।
 

Honor 20 Lite China variant price

हॉनर 20 लाइट के चीनी वेरिएंट का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होता है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। इस फोन का 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन के दो और वेरिएंट हैं। हॉनर 20 लाइट का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) है। फोन को मैजिक नाइट ब्लैक, ब्लू वाटर जेड और आइसलैंडिक फैंटेसी रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Honor 20 Lite China variant specifications

हॉनर 20 लाइट का चीनी वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 सॉफ्टवेयर पर चलता है। डुअल-सिम सपोर्ट वाले इस हॉनर स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Honor 20 Lite के चीनी वेरिएंट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इस सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है, जबकि ग्लोबल वेरिएंट को 24 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ उतारा गया था। पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स भी मौज़ूद हैं। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि ग्लोबल वेरिएंट को 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement

हॉनर 20 लाइट के चीनी वेरिएंट में 4,000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.